
नई दिल्ली. Sarkari Naukari 2021: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education Job) की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क समेत कई पदों पर भर्तियां की जा रही है. हालांकि नियुक्तियों की डिटेल्स बाद में जारी की जाएगी.
जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानि कि 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं. विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का पूरा स्टेप्स दिया गया है.
आवेदन की योग्यता
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator Job) या क्लर्क के पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास कर ली है. साथ ही अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर की नॉलेज हो. हालांकि इन पदों पर ग्रेजुएट उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
-इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
-वेबसाइट की होम पेज पर Jobs पर क्लिक करें.
-अब Vacancies in Scheme Project के लिंक पर क्लिक करें.
-इसके बाद नए पेज पर Online Application Form के लिंक पर क्लिक करें.
-अब अभ्यर्ती रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
-रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन पेज पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरे.
-ध्यान रहे कि आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें.
WATCH LIVE TV
