
Jaipur: कोरोना काल (Corona Time) की शुरुआत में लॉकडाउन (Lockdown) से पेट्रोल-डीजल को जोर झटका लगा था, उससे अब तक शहर के पेट्रोलियम डीलर्स नहीं उठ पाए थे. दूसरी कोरोना की लहर ने फिर से लगे लॉकडाउन ने पेट्रोल पंप डीलर्स की कमर तोड़ दी है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान के श्रीगंगानगर में आसमान छू रहे तेल के दाम, पेट्रोल 103.27, डीजल 95.70 रु लीटर
कोरोना की दूसरी लहर का असर साफ तौर पर बाजार-अर्थव्यवस्था पर पड़ता दिख रहा है. डीजल की बिक्री में 70 फीसदी तक कमी आ चुकी है जबकि पेट्रोल की बिक्री पिछले चार महीनों के मुकाबले मई महीने के पहले सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Corona Update: 24 घंटे में आए 13,565 नए Positive, ठीक हुए 17,481 मरीज
तीन मई के बाद कर्फ्यू के चलते पेट्रोल की खपत 80 फीसदी तक कम हुई है. एक अनुमान के मुताबिक, प्रदेशभर में डीजल की खपत सालभर में 400 करोड लीटर होती है. वहीं पेट्रोल की खपत 70 करोड़ लीटर सालाना होती है लेकिन लॉकडाउन के कारण दिन प्रतिदिन इसकी खपत का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है.
क्या कहना है पेट्रोल पंप संचालकों का
पेट्रोल पम्प संचालकों का कहना है कि निजी वाहनों को सुबह 7 से 12 बजे तक ही पेट्रोल भरवाने की अनुमति है. इसके बाद पूरे दिन पेट्रोल की बिक्री कुछ खास नहीं होती. 24 मई तक लॉकडाउन होने के चलते बिक्री में बढ़ोतरी की कोई उम्मीद नहीं है. इधर, डिमांड कम होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार इजाफा हो रहा है. लॉकडाउन में सरकारी और आवश्यक कामकाज कर रहे कार्मिकों और अधिकारियों के टू-व्हीलर, तिपहिया और चौपहिया वाहन संचालित हैं. इनके अलावा दूध, सब्जियों, आवश्यक वस्तुओं के सामान ढुलाई वाले वाहन चल रहे हैं. अन्य वाहन घरों में बंद हैं.
