News in Brief

रायपुरः छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज जारी है. जिसके तहत अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण होने लगा. पिछले दिनों APL (Above Poverty Line) का टीकाकरण रोका गया. वहीं अब राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर बताया कि एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण रायुपर में आज से फिर शुरू किया जाएगा. 
 
इस वजह से रोका था वैक्सीनेशन
दरअसल, वैक्सीन का उत्पादन कम होने की वजह से राज्यों को कम टीके मिल रहे हैं. जिस कारण प्रदेश में कई बार वैक्सीनेशन में बाधा आई. इस दौरान एपीएल का टीकाकरण रोका गया, लेकिन बीपीएल व अंत्योदय श्रेणी का वैक्सीनेशन जारी था. प्रदेश को वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं, इसके साथ ही रायपुर के 30 टीकाकरण केंद्रों पर आज से फिर वैक्सीनेशन शुरू होगा. 

यह भी पढ़ेंः-Good News: MP में 2400 हेल्थ वर्कर की होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया

cgteeka App से होगा रजिस्ट्रेशन
18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को लिए 12 नए टीकाकरण केंद्र बनाए गए. इसके लिए आपको ‘cgteeka App’ पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. वैक्सीन लगवाने के लिए आपको इस ऐप के जरिए ही केंद्र और स्लॉट बुक कराना होगा. इस ऐप का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिनों पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था. 

बिना मोबाइल धारी व्यक्ति भी करा सकेगा रजिस्ट्रेशन
यह वेब पोर्टल चिप्स द्वारा तैयार किया गया, इस ऑनलाइन पंजीयन माध्यम में एक खास सुविधा मिलेगी. इसके तहत वे व्यक्ति भी पंजीयन करा सकेंगे, जिनके पास मोबाइल नहीं है. आप जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों, नगरीय निकायों एवं नगर निगमों समेत अन्य स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क की मदद से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः- MP के इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन; राजधानी में जमा हुई भीड़, उड़ीं नियमों की धज्जियां

दर्ज कराना होगी ये जानकारी

  • cg teeka App या वेबसाइट पर पर लॉगिन करते ही एक फॉर्म खुलेगा. यहां कुछ विकल्प भरना होंगे. जिनमें
  • जिला चुनें – यहां अपने जिले का नाम दर्ज करें
  • ग्रामीण/शहरी – अगर आप गांव से हैं तो ग्रामीण और शहर से तो शहरी चुनें
  • पूरा नाम – यहां टीका लगवाने वाले का नाम दर्ज करें
  • लिंग चुनें – यहां महिला, पुरुष या अन्य लिंग का ऑप्शन चुनें
  • जन्म का वर्ष – अगर आपकी उम्र 18 से ज्यादा है तो जन्म का वर्ष लिखें
  • डोज – अगर पहला टीका है तो प्रथम और दूसरी बार लगवाने के लिए द्वितीय डोज का विकल्प चुनें
  • मोबाईल नंबर- अगर आपके पास मोबाईल है तो आप यहां नंबर दर्ज करें और नहीं है तो यह अनिवार्य नहीं है. 
  • रजिस्ट्रेशन का प्रकार – यहां APL/BPL/अंत्योदय में से उचित विकल्प चुनें
  • फोटो आईडी- रजिस्ट्रेशन का प्रकार चुनते ही आधार, वोटर जैसे किसी एक फोटो आईडी कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा

टाइम स्लॉट चुनें
अंत में ‘दर्ज करें’ पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आप केंद्र और टाइम स्लॉट चुन पाएंगे. अगर आपके पास मोबाईल है तो आपके नंबर पर मैसेज आएगा, नहीं तो जिस स्थान पर आपने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहां से आपको रजिस्ट्रेशन डिटेल्स प्राप्त होगी. 

यह भी पढ़ेंः- USA और ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में 9वीं से 12वीं तक की होगी वर्चुअल पढ़ाई, नए सत्र से मिलेगा एडमिशन

इस पोर्टल पर दर्ज कराएं जानकारी
आप इस cgteeka.cgstate.gov.in लिंक पर क्लिक कर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. 

लग सकता है दो-तीन दिन का समय
टीके कम होने की स्थिति में रजिस्ट्रेशन के बाद भी आपको टाइम स्लॉट मिलने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है. 

यह भी पढ़ेंः- देश में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को चुपके से MP में लाया गया, लेकिन हादसे ने खोल दी पोल

WATCH LIVE TV