
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने देश भर के छह हजार रेलवे स्टेशनों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा से लैस कर दिया है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रेलवे इतने वाई-फाई लगाने के इस काम में मात्र पांच साल लगे हैं. बता दें कि रेलवे ने जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से मुफ्त वाई-फाई सुविधा की शुरुआत की थी.
मां ने शराब के पैसे नहीं दिए तो बेटे ने की हत्या, फिर शव के साथ किया ऐसा, जिसे जानकर रूह कांप उठेगी
30 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश का हुआ डिजिटल करण
रेलवे अपने यात्रियों और आम जनता को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर भी वाई-फाई सुविधा के विस्तार को जारी रखे हुए है. वर्तमान में देश के 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 6 हजार रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा कार्यरत हो गई.
रेलवे ने दिया आधिकारिक बयान
रेल मंत्रालय ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 15 मई को पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन में झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के अंतर्गत आने वाला हजारीबाग टाउन देश का 6000वां स्टेशन है. जहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा पहुंच गई है.
Railways enables free Wi-Fi at its 6000th station as the facility went live at Hazaribagh town of Jharkhand on Saturday: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2021
बिना खर्च के स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा
रेलवे बिना किसी खर्च के रेलवे स्टेशनों पर स्व-टिकाऊ आधार पर वाई-फाई सुविधाओं का प्रावधान है. यह सुविधा रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम, रेलटेल की मदद से प्रदान की जाती है. भारत में यह काम (गूगल, डॉट (यूएसओफ के तहत), पीजीसीआईएल और टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में किया जा रहा है.
बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के इन जिलों में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, जानिए किस जिले में कितनी पाबंदी
रेलवे के मुताबिक राज्यवर वाई-फाई सुविधा
रेल मंत्रालय के बयान के मुताबिक 15 मई की स्थिति के अनुसार उत्तर प्रदेश 762, महाराष्ट्र 550, आंध्र प्रदेश 509, पश्चिम बंगाल 498, राजस्थान 458, तमिलनाडु 418, मध्य प्रदेश 393, बिहार 384, कर्नाटक 335, गुजरात 320, ओडिशा 232, झारखंड 217, असम 222, पंजाब 146, हरियाणा 134, केरल 120, छत्तीसगढ़ 115, तेलंगाना 45, दिल्ली 27, हिमाचल प्रदेश 24, उत्तराखंड 24, जम्मू और कश्मीर 14, गोवा 20, त्रिपुरा 19, यूटी चंडीगढ़ 5, अरुणाचल प्रदेश 3, नागालैंड 3, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में 1-1 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा पहुंच चुकी है.
WATCH LIVE TV
