
भदोही: एक तरफ ऑक्सीजन की कमी से मरीज परेशान हैं. वहीं, दूसरी और ऑक्सीजन सेलेंडर की कालाबजारी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. क्राइम ब्रांच और भदोही कोतवाली की संयुक्त टीम ने ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 2 लोगों को 9 ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है.
पुलिस को मिली थी सूचना
ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत तक हो गई है. लेकिन, उसके बाद भी ऑक्सीजन की कालाबाजारी लगातार जारी है. भदोही जनपद में पुलिस को इस तरह की सूचना मिली थी कि ऑक्सीजन सिलेंडर की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है. जिसके बाद क्राइम ब्रांच और भदोही कोतवाली पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की.
क्राइम ब्रांच की टीम को यह जानकारी मिली थी.एल टू हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सेलेंडर की सप्लाई करने वाले ठेकेदार श्याम गुप्ता और उसका भाई सुग्रीव ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहा है. क्राइम ब्रांच टीम ने सुग्रीव नाम के व्यक्ति से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने को लेकर बात की, जिसके बाद वह तैयार हो गया और पुलिस ने उसको और ऑक्सीजन सिलेंडर के ठेकेदार श्याम गुप्ता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
अस्पताल के कुछ कर्मचारियों पर भी है संदेह
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एल टू अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि वह कौन-कौन लोग हैं? जिनकी मदद से ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही थी.
क्या बोली पुलिस?
पुलिस का कहना है कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जो भी लोग दोषी हैं. सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने पकड़े गए श्याम गुप्ता और सुग्रीव से 9 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर जिसमें से 6 खाली और तीन भरे सिलेंडर बरामद किए हैं. साथ ही कई उपकरण और 10 हजार 920 रुपये बरामद हुए हैं. भदोही कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर में अनन्या वर्कशॉप से यह बरामदगी की गई है.
सपा MLC ने पीएम और राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रयागराज में की AIIMS की मांग
VIRAL VIDEO: आपस में लड़ रही थीं भेंड़, फिर डॉगी ने ऐसे कराया समझौता
VIDEO: लकड़बग्घा चला था गधे को शिकार बनाने, दाव पड़ गया भारी, फिर देखें क्या हुआ
WATCH LIVE TV
