

नई दिल्ली. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से जीडीएमओ और स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. जिसके लिए इंटरव्यू 21 जून 30 जून तक आयोजित किया जाएगा. जो अभ्यर्थी भर्ती के लिए इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिए 89 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें 27 पदों पर स्पेशलिस्ट की भर्तियां होंगी, जबकि 62 पदों पर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. योग्यता और अन्य डिटेल अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तारीख
– इंटरव्यू 21 जून से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा.
भर्ती डिटेल्स
– स्पेशलिस्ट- 27 पद
– जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर- 62 पद
आवेदन की योग्यता
भर्ती के लिए मोडिकल के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और डिप्लोमा प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
सैलरी
-स्पेशलिस्ट- 85000 रुपए प्रति महीना
– जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर- 75000 रुपए प्रति महीना
जानें कहा होगा इंटरव्यू
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जो इंटरव्यू देना चाहते हैं, वे 21 से 30 जून तक इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें Block No. 10, CGO Complex, New Delhi- संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ उपस्थित होना होगा.
WATCH LIVE TV

