
Jaipur : कोरोना (Coronavirus) की इस महामारी में छात्र संगठन जनहित के कार्यों में कहीं भी पीछे नजर नहीं आ रही है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से पिछले करीब 1 महीने से पूरे प्रदेश में लोगों की सेवा में कई कार्य किए जा रहे हैं. गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के साथ ही, जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और मेडिकल किट भी एबीवीपी की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है.
ये भी पढ़ें-CM गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को काम में नहीं लिया: अरुण सिंह
इसके साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त और प्लाज्मा की कमी ना हो, इसको लेकर भी लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करवाए जा रहे हैं. पिछले 1 महीने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के सांगानेर विभाग की ओर से रक्तदान (Blood Donation) और भोजन वितरण का अभियान चलाया जा रहा है.
सांगानेर विभाग की ओर से जहां पिछले दिनों “पहले रक्तदान फिर टीकाकरण” अभियान चलाया गया जिसके तहत सांगानेर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया, तो वहीं 15 अप्रैल से आरयूएचएस अस्पताल के बाहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर महानगर द्वारा सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत मास्क वितरण, भोजन पैकेट वितरण, काढ़ा वितरण, सैनिटाइजर वितरण करके लोगों की लगातार सेवा की जा रही है.
एबीवीपी सांगानेर नगर मंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि ” कोरोना महामारी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. गरीब और ऐसा ही लोगों के पास अपनी आजीविका और पेट पालने के साधन नहीं बचे हैं. ऐसे में इन लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है, तो वहीं अस्पतालों के बाहर मास्क, सैनिटाइजर और भोजन वितरण के भी कार्य किए जा रहे हैं. इसके साथ ही एबीवीपी की ओर से जगह-जगह पर रक्तदान शिविर आयोजित करके अस्पतालों में संग्रहित रक्त को डोनेट भी किया जा रहा है. इसके साथ ही एबीवीपी की ओर से लगातार यह कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे.”
ये भी पढ़ें-रघु शर्मा से बेनीवाल ने मांगा इस्तीफा, कहा-मंत्री के रूप में आप विफल साबित हुए
