
Patna: बिहार में कोरोना (Corona) संक्रमण की रफ्तार कम हुई है. जांच रिपोर्ट में हर दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है और वही ठीक होने वाले मरीजो की संख्या बढ़ रही है. इसके बाद सभी राहत की सांस ले रहे हैं. लेकिन खास बात यह है कि बिहार कांग्रेस अब एक्टिव हुई है. कोविड (Covid) पीड़ितों की मदद के लिए बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के निर्देश पर 12 सदस्यीय कमिटी बनाई गई है. मदन मोहन झा को कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है.
ये भी पढ़ेंः Bihar कोरोना के खिलाफ फिर छिड़ी जंग, सैनिटाइजेशन के बाद टीकाकरण अभियान शुरू
कोरोना संक्रमण के पीक ऑवर में यूथ कांग्रेस की टीम एक्टिव रही है लेकिन जैसे ही संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो कांग्रेस पार्टी की मेन विंग ने भी एक्टिव होने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के बिहार प्रभारी 15 मई से काफी एक्टिव हैं. चरण दास ने 15 मई को बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी. मीटिंग के दौरान ही उन्होंने 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (PM Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि पर सभी विधायक सांसद से अपने क्षेत्र में 2-2 एम्बुलेंस देने का निर्देश दिया.
वहीं, अब भक्त चरण दास ने कोविड पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस नेताओं की एक कमिटी बना दी है. कमिटी का नाम कोविड कोर्डिनेशन कमिटी (Covid Coordination Committee) रखा गया है. कमिटी लोगों के लिए हॉस्पिटल में बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन वेंटीलेटर, खाना, एम्बुलेंस और टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगी. कमिटी के चेयरमैन कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा बनाए गए है. इसके अलावा कमिटी में सांसद अखिलेश सिंह, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद डॉ जावेद एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, MLA राजेश कुमार, प्रवीण कुशवाहा समेत 12 नेताओं को कमिटी में शामिल किया गया है. साथ हीं, कमिटी को अविलंब कोविड पीड़ितों की सेवा में लगने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ेंः कोरोना के साथ Black fungus ने मचाया तांड़व, जाने क्या है नया वायरस
इससे पहले सदाकत आश्रम में यूथ कांग्रेस की ओर से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. यूथ कांग्रेस के नेता अपने स्तर से पीड़ितों की मदद करते रहे हैं. लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं को भी इस अभियान में लगने के लिए आलाकमान ने निर्देश दिया है.
