
रजनी ठाकुर/रायपुर: बात सुनने में थोड़ी अटपटी लगे, लेकिन सच है. अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और 18-44 साल के दायरे में आते हैं तो आपको वैक्सीन लगवाने के लिए टाइम मशीन का सहारा लेकर टाइम ट्रैवल के ज़रिए 50 साल पीछे जाना पड़ेगा.
दरअसल, छत्तीसगढ़ में वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर कराने पर लोगों को 01 जनवरी 1970 का स्लॉट मिल रहा है, ये समस्या एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ हो रही है. लोग जब परेशान होकर इसकी शिकायत कर रहे हैं, तब ना तो उनकी समस्या दूर होती है, ना वैक्सीन का नया स्लॉट ही मिल पा रहा है.
रायपुर के रहने वाले शिवेंद्र पांडेय बताते हैं कि दो बार रजिस्टर करने पर 01 जनवरी 1970 को वैक्सीन लगने की तारीख़ मिली और तीसरी बार रजिस्टर करने पर एप क्रैश हो चुका था, इस तरह की दिक्कत कई लोगों के साथ है, लोग सोशल मीडिया के ज़रिए भी जमकर नाराज़गी जता रहे हैं.
वैक्सीन लगने के बाद हमें क्यों नहीं रहता कोरोना संक्रमण से खतरा? जानिए क्या है एंटीजन और एंटीबॉडी में अंतर
क्या दिक्कत आ रही है CG Teeka ऐप में?
ज़ोर शोर से लॉन्च किए गए CG TEEKA ऐप फेल साबित हो रहा है. दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग जिस ऐप की उपलब्धियां गिना रहा था. आज वही लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है. ऐप क्रैश होने से लेकर टाइम स्लॉट न पता चल पाने की परेशानियां सामने आ रही हैं. ऐप पर पहली दिक्कत रजिस्ट्रेशन की है, एप क्रैश हो रहा है जिससे रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है, और किसी भी तरह अगर रजिस्ट्रेशन हो जाए तो वैक्सीन का स्लॉट नहीं मिल रहा है, ऐसे में लोगों को मजबूरन वैक्सिनेशन सेंटर में घंटों खड़े होकर लौटना पड़ रहा है.
जबलपुर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामला: फेक ID से मोखा के बेटे ने मंगाई थी इंजेक्शन
ऐप तो बच्चा है जी- स्वास्थ्य मंत्री?
मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई देते हुए कहा है कि जल्दबाज़ी में ऐप लॉन्च किया गया था. इसलिए ये दिक्कतें हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीजी टिका ऐप को अभी बच्चा बताया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सीजी टिका ऐप (CG Teeka App) को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ऐप अभी बच्चा है. यह जल्दीबाजी में बनाया गया है इसलिए गड़बड़ियां हो रही हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि ऐप को जल्दबाजी में लांच किया गया है. तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. उसे जल्द ही ठीक करने की कोशिश जाएगी.
WATCH LIVE TV
