News in Brief

मनमीत गुप्ता/अंबेडकर नगर:  कोरोना महामारी से निपटने के लिए जहां सरकार और डॉक्टर दिन रात जुटे हुए हैं. लेकिन इसी बीच कोरोना से निपटने के लिए कई ग्रामीणों ने अंधविश्वास का सहारा ले लिया है. कोरोना से निजात पाने के लिए ग्रामीण कोरोना माई की पूजा कर रहे हैं. इस दौरान न तो मास्क का प्रयोग हो रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया जा रहा है. ये पूजा दस दिनों तक चलेगी.

मामला जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है ,जहां पर ग्रामीण कोरोना से निजात पाने के लिए कोरोना माई की पूजा कर रहे हैं. बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं और पुरुष ढोल मजीरा के साथ पीपल के पेड़ के पास कोरोना की पूजा कर रहे हैं. महिलाएं जल लेकर पीपल के पेड़ पर धार दे रही हैं. जिससे उन्हें कोरोना से मुक्ति मिल सके. ग्रामीणों पर अंधविश्वास इस कदर हावी है कि लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे हैं और प्रशासन भी उदासीन है. 

यूपी में घट रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 9391 नए केस, 23045 लोग हुए ठीक

आपको बता दें कि इससे पहले वाराणसी और कुशीनगर से हैरान करने वाली खबर सामने आईं. जहां महिलाएं कोरोना वायरस को ‘देवी’ मानकर पूजा कर रही हैं. उनका मानना है कि इस बीमारी से देवी मां जल्द निजात दिलाएंगी. वाराणसी के काशी के जैन घाट किनारे भारी संख्या में महिलाएं जुटी हैं. जो कोरोना को देवी मानकर उनको प्रसन्न करने करने के लिए जुटी हैं. इसको लेकर बाकायदा 21 दिनों तक पूजा की जाएगी. श्रद्धालु का कहना है कि हम यह पूजा कर रहे हैं ताकि इकस महामारी से बचा जा सके. हमें यकीन है कि जल्द ही इस बीमारी से सभी को मुक्ति भी मिलेगी.

5 साल के बेटे को बहाने से ले गया मंदिर, मौका देख चाकू से गर्दन पर किया वार फिर खुद का काटा गला

वहीं कुशीनगर जिले में भी कोरोना के खात्मे को लेकर गांव वाले अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक सोखा के कहने पर हाटा कोतवाली के डुमरी मलाव गांव की महिलाएं ‘कोरोना माई’ की पूजा में जुट गई है. जहां घंटों पूजा पाठ करती रहीं, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई.

पिछले 24 घंट में आए 9391 नए केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार कमी दर्ज हो रही है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9391 नए केस की पुष्टि हुई है. जबकि इस दौरान 23045 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. हालांकि बीते 24 घंटे में 285 लोगों की मौत हो गई. यूपी में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा गोरखपुर में 542 नए केस आए हैं. वहीं सबसे कम कौशाम्बी में 08 कोविड केस आए हैं. प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 149032 हैं.