
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In Bihar) को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का शानदार असर देखने को मिल रहा है. राज्य में सोमवार को एक बार फिर से रविवार की तुलना में कोरोना के कम मामले सामने आए हैं. यही वजह है कि राज्य में कोरोना के नये केस में लगातार कमी हो रही है.
सोमवार को पूरे राज्य में कोरोना संक्रमण के महज 5920 नये केस सामने आए हैं. कल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या राज्य में 6894 थी. साफ है कि कल की तुलना में आज करीब 974 संक्रमण के कम मामले सामने आए हैं.
आज एक बार फिर से पटना में ही सर्वाधिक 1189 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं. कल (रविवार) की बात करें तो पटना में 1103 कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले थे. आज (सोमवार) गया में कोरोना संक्रमण के 289 , समस्तीपुर में 280 मामले सामने आए हैं. वहीं, राज्य में मात्र 7 जिलों में कोरोना के 200 से अधिक मरीज मिले हैं.
इनमें गया और समस्तीपुर के अलावा प चंपारण में 228, नालंदा- 226, मधुबनी – 226, बेगूसराय – 214 और मुजफ्फरपुर में 203 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा पटना जिला के अलावा एक मात्र जिला वैशाली में सोमवार को 300 से अधिक कोरोना के केस मिले हैं.
वैशाली में कोरोना के 371 मामले सामने आए हैं. कल दो ऐसे जिले थे जहां 300 से अधिक नये केस मिले थे. सोमवार को राज्य में कुल 1,25, 343 कोरोना के टेस्ट हुए जो अब तक के सबसे अधिक हैं. कल यानी रविवार को राज्य में 1,20,271 टेस्ट हुए थे.
ये भी पढ़ें- जब बिहार के मुख्यमंत्री को एक अधिकारी ने कहा- मैं CM बन सकता हूं पर आप IAS नहीं, बाद में बने भारत के विदेश मंत्री
इसके अलावा, राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले में लगातार कमी हो रही है. कोरोना की स्थिति में जिस तरह से सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही राज्य से लॉकडाउन हट सकती है.
