News in Brief

नीमच: गरीबों के मसीहा और अभिनेता सोनू सूद ने कलर्स टीवी पर प्रसारित शो ‘डांस दीवाने’ में नीमच के चमकते सितारे उदय सिंह को किया था कि नीमच की एकता बस्ती के समस्त घरों में 6 माह का राशन उनकी तरफ से दिया जाएगा. उस वादे का पहले पढ़ाव को उन्होंने पूरा किया है. 

पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर केस दर्ज

दरअसल जानकारी के मुताबिक सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से नीमच के भाजपा नेता समंदर पटेल के नेतृत्व में पीयूष चौपड़ा सहित अन्य सदस्यों ने सोमवार को नीमच की एकता कॉलोनी स्थित बस्ती पहुंचे. जहां फाउंडेशन के सदस्यों ने 96 परिवारों को 1 महीनें का राशन किट वितरित किया. आपकों बता दें कि प्रत्येक परिवार को मिले राशन किट में आटा, तेल और शक्कर सहित वह सभी आवश्यक सामग्री थी, जो घर में खाना बनाने के उपयोग में आती है.

नागिरकों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की
वहीं कॉलोनी के रहवासियों ने राशन किट मिलने पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारी बस्ती का उदय टीवी में आया है. उसने अपनी परेशानी सोनू सूद के सामने रखी थी, जिसके बाद सोनू सूद फरिश्ते के रूप में हम गरीबों का सहारा बने है. लॉक डाउन होने के कारण हमे जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब राशन की व्यवस्था सोनू सूद की और से हो रही है, तो यह हमारे लिए एक बड़ी मदद है.

भाजपा सांसद का चौंकाने वाला अंदाज: कोविड सेंटर की टॉयलेट गंदी देखी तो खुद करने लगे साफ

उदय का चयन हुआ डांस शो में
गौरतलब है कि नीमच की एकता कॉलोनी निवासी उदयसिंह का बीते दिनों कलर्स टीवी चैनल के डांस रिायेलटी शो में चयन हुआ था. शो में एक दिन सोनू सूद भी पहुंचे, बातचीत के दौरान उदय ने सोनू को अपनी और बस्ती वालों को लॉक डाउन में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था. जिसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने उदय से वादा किया था कि जब तक लॉक डाउन रहेगा, तब तक सोनू की और से बस्ती वालों को राशन पहुंचता रहेगा. वादे के बाद सोनू अपने वादे पर खरे उतरते भी नजर आए है.