
धमतरी: देश में कोरोना ने बवाल मचाया हुआ है. ऐसे में कुछ लोग और गांव असुर रूपी कोरोना को मात देने में जुटे हैं. धमतरी के आमदी नगर पंचायत ने कोरोना कंट्रोल में शानदार काम किया है. अभी तक यहाँ एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है. वैक्सीन का पहला डोज़ भी 100 फीसदी लग चुका है. अब आमदी मॉडल को पूरे ज़िले अपनाने जा रहे हैं.
बीते दो महीने सेे कोरोना ने सारे देेेश में सुरसा के मुंह की तरह खुद को फैलाया है. हज़ारों जान चली गई है. बेकाबू हो चुके कोरोना की रोकथाम में सरकारों के सीमित संसाधन नाकाम हो गए है. कहीं ऑक्सीजन कहीं वेंटिलेटर कहीं बिस्तर तो कहीं इंजेक्शन की कमी ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं. इन सब खबरों के बीच धमतरी ज़िले के छोटे से नगर पंचायत आमदी ने बेहतरीन काम किया है.
सजगता जागरूकता और ग्रामीणों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला का अद्वितीय समन्वय ऐसा रहा कि यहाँ आज तक एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई है.
टीम की तरह काम किया
नंदकुमार कोसरिया (सभापति नगर पंचायत आमदी) से जब हमारी टीम ने बात की तो पता चला कि इतना शानदार नतीजा यूं ही नहीं आ गया. इसमें गांव के सामाजिक नेतृत्व राजनीतिक नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग और ज़िला प्रशासन का एक साथ टीम की तरह किया गया प्रयास है. जिसे गांव के हर एक आदमी ने ईमानदारी से स्वीकार किया है.
100 प्रतिशत वैक्सीनेशन
ए आर मरकाम (सुपरवाइजर उप स्वास्थ्य केंद्र) ने बताया कि आज की तारीख तक गांव में वैक्सीनशन का पहला डोज़ 100 फीसदी लग चुका है. अभी तक कुल 54 लोग ही संक्रमित हुए हैं. और फिलहाल सिर्फ 19 लोग ही होम आइसोलेशन में है. बीते डेढ़ साल में कोरोना पीड़ित सिर्फ एक ही व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़ा है. बाकी सभी अपने घरों में ही आइसोलेट होकर स्वस्थ हो चुके हैं.
कलेक्टर ने की तारीफ़
आमदी के प्रदर्शन से धमतरी कलेक्टर भी प्रभावित है कलेक्टर जे पी मौर्य ने कहा कि वो खुद अपनी टीम के साथ जाकर वहां के काम के तरीके को समझेंगे और पूरे ज़िले में लागू करेंगे।
दुनियाभर की तस्वीरें और आंकड़े देखें तो लगता है कोरोना प्रलय का दूसरा नाम है लेकिन आमदी पंचायत ने इसे बेहद आसानी से हरा दिया है. बस थोड़ी ईमानदारी और एकजुटता की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: ठगी करने वालों हो जाओ सावधान! साइबर सेल की आई नई एडवाइज़री!
WATCH LIVE TV
