
Ranchi: देश में जहां एक तरफ कोरोना (Corona) की दूसरी लहर पांव पसार रही है. वहीं, इस बीच झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) का बयान आया है. इस मामले को लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि ‘कोरोना का जब पहला वेव हुआ था तो पैसे को लेकर बहुत दिक्कत हुई थी. लेकिन दिसंबर महीनें से स्थिति में बहुत सुधार हुआ है और अप्रैल तक स्थिति बेहतर रही है.’
साथ हीं, उन्होंने कहा कि ‘लॉकडाउन शुरू हुआ है तो उसमें रेवेन्यू कलेक्शन में दिक्कत हुई है. वैट एक बढ़िया श्रोत था लेकिन अभी टैक्स कलेक्शन नहीं हो पा रहा है. इसलिए रेवेन्यू में कमी भी आएगी.’
ये भी पढ़ेंः टीकाकरण को लेकर झारखंड सरकार पर उठे सवाल, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने दिया जवाब
इस संबंध में उनका कहना है कि 27 मई के बाद जब रिस्ट्रिक्शन खत्म होगी. तो स्थिति में काफी सुधार होगा और वह आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि इससे वित्तीय प्रबंधन पर बोझ तो पड़ेगा लेकिन किसका आकलन आने वाले वक्त में होगा. राज्य सरकार इतनी कमजोर नहीं है कि वह इस सब से परेशान हो जाए.
उन्होंने कहा कि ‘हम टीका खरीदेंगे और लोगों को मुफ्त टीका दिया जाएगा.’ शुरू में ही टीका खरीदने के लिए फंड का आवंटन कर दिया गया है. इससे स्वास्थ्य विभाग को दिक्कत नहीं होगी.
वहीं, उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि ‘बीजेपी हमलावर है, प्रबंधन कमजोर है. गुण दोष के आधर पर बोल रहे है. कोयला का पैसा जो केंद्र के पास है वो हमें नहीं मिल रहा है.’ अगर वो पैसा मिल जाएगा तो हम कुछ नही बोलेंगे. कोरोना के सेकेंड वेव में जो अफरा-तफरी मची है. उसमें स्वास्थ्य व्यवस्था बढ़ाई गई और लगातार चीजों को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है इसीलिए विपक्ष का सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है.
(इनपुट-मनीष मेहता)
