
Patna: बिहार में कोरोना महामारी का दौर चल रहा है. इधर, राजनीतिक बयानबाजी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. जब राज्य के आम लोग नेताओं की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं, तब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
इस बीच एक बार फिर से पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है. राबड़ी देवी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के वीडियो को साझा कर कहा, ‘बिहार में JDU के मुख्यमंत्री के अलावा BJP के 2-2 उपमुख्यमंत्री हैं. बिहार से BJP के 5 केंद्रीय मंत्री हैं. प्रदेश में NDA के 31 मंत्री हैं. हर जिला का अलग प्रभारी मंत्री है. 40 में से 39 NDA के लोकसभा सांसद हैं. 9 राज्यसभा सांसद हैं. भाजपा-जदयू के 126 विधायक हैं. ये सब कहां छुपे हुए हैं?’
बिहार में JDU के मुख्यमंत्री के अलावा BJP के 2-2 उपमुख्यमंत्री है।बिहार से BJP के 5 केंद्रीय मंत्री है।प्रदेश में NDA के 31 मंत्री है।हर ज़िला का अलग प्रभारी मंत्री है।40 में से 39 NDA के लोकसभा सांसद हैं।9 राज्यसभा सांसद है। भाजपा-जदयू के 126 विधायक हैं। ये सब कहां छुपे हुए हैं? https://t.co/zONkQxivlT
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 17, 2021
अपने ट्वीट में राबड़ी देवी ने तेजस्वी के उसी वीडियो को साझा किया है, जिस वीडियो में रविवार को तेजस्वी ने नीतीश कुमार को सीएम पद छोड़ने की चुनौती दी है. दरअसल, जदयू के प्रमुख प्रवक्ता द्वारा तेजस्वी पर महामारी के दौर में राज्य छोड़ कर भागने व अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाने का आरोप लगाया गया था.
इसके बाद ही रविवार को तेजस्वी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से नीतीश कुमार की सरकार को चुनौती दे दिया है. उन्होंने आरोपों पर बोलते हुए कहा कि हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं. सरकारी आवास और पार्टी दफ्तर सहित आर्थिक मदद तक की पेशकश की है.
ये भी पढ़ें- BJP के ‘पितामह’ लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर चर्चा में आया था ये IAS, आज है केंद्रीय मंत्री
नेता प्रतिपक्ष ने साथ ही कहा कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग लगातार नेता प्रतिपक्ष को खोज रहे हैं तो इससे साफ है कि उनसे सत्ता नहीं संभल रही. तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो हम लोगों को मौका दें. हम बताएंगे कि व्यवस्था कैसे संभाली जाती है. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं कि हमें पूरे बिहार में दौरा करने और लोगों तक मदद पहुंचाने की अनुमति दी जाए.
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कोरोना से बिहार की स्थिति बेहद खराब है. स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल साबित हुई है. कहा कि महामारी के दौर में हमने सरकार को कई पत्र लिखे, उस पर अमल तो दूर, आज तक जवाब तक नहीं मिला है.
