
Khunti: झारखंड के खूंटी में मंगलवार को नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इसके बाद एक नक्सली को हथियार और गोलाबारूद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
ये भी पढ़ेंः Deoghar: 10 साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा, दर्जनों मोबाइल सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार
वहीं, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि खूंटी में पुलिस और पीएलएफआई के बीच आज मुठभेड़ हुई. इसमें पुलिस ने एक नक्सली राम भेंगरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. वहीं, उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से देसी कट्टा, कारतूस और दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं.
शेखर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीएलएफआई (PLFI) के उग्रवादी खूंटी और गुमला के सीमावर्ती जंगलों में एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसके आधार पर उन्होंने अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) तोरपा और अभियान एएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ 94वीं बटालियन की दो टीमों का गठन किया.
ये भी पढ़ेंः झारखंड में अपराधी बेखौफ! जमीन व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या
साथ हीं, नक्सलियों की तलाश में टीमों के जंगल पहुंचते ही पीएलएफआई नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली राम भेंगरा को पकड़ लिया.
(इनपुट-भाषा)
