News in Brief

Patna: देश में बढ़ रही कोरोना (Corona) संक्रमण  की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ता जा रही है. वहीं, बिहार में  प्रतिदिन अधिक से अधिक लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. वहीं, संक्रमण के बढ़ रहे स्तर को कम करने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमितों की हालात में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. वहीं, दूसरी और बिहार में इन दिन नया वायरस ब्लैक फंगस (Black fungus) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. साथ हीं, लगातार ब्लैक फंगस का कहर बरकरार है. 

ये भी पढ़ेंः कोरोना के साथ Black fungus ने मचाया तांड़व, जाने क्या है नया वायरस

वहीं, मंगलवार को पटना में ब्लैक फंगस से पीड़ित 20 नए मरीज पाए गए और 10 मरीजों को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है. कोरोना से भी अधिक खतरनाक माने जाने वाले इस रोग कैमूर निवासी महिला शिक्षक(45) की मौत हो गई है. महिला का इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा था और आंख की रोशनी जाने के बाद महिला को इलाज के लिए बनारस के सदर अस्पताल में रेफर किया गया था. साथ हीं, यहां महिला की सास की स्थिति भी गंभीर बनी हुई थी. 

बता दें कि इस रोग में इंसान अपने आंखों की रोशनी बहुत जल्दी खो देते हैं और बाद में अपनी जान भी गवां देते हैं. वहीं, कुछ दिन पहले इस रोग के मरीज पटना एम्स में  देखे गए थे. 

इसी के चलते इस रोग के लिए 20 बेड लगाए गए हैं और मरीजों का इलाज किया जा रहा है. साथ ही 2 मरीजों को ऑपरेशन कर ठीक किया गया हैं. लेकिन लोगों को अब और ज्यादा सचेत रहने की जरूरत क्योंकि दिन-प्रतिदिन कोरोना के साथ- साथ ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है.