News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 7336 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 19669 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. हालांकि पिछले 24 घंटो में कोरोना से 282 लोगों की मृत्यु हुई है. प्रदेश में रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो  रहा है. जहां रिकवरी दर अब 91.4% प्रतिशत हो गई है. वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 123579 है. 

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि निगरानी समितियों ने पिछले एक सप्ताह में जो  जो जांच किए हैं. उसमें पता चला है कि 28742 गांव में संक्रमण के केस मिले हैं. उन्होंने कहा कि 68% गांव में संक्रमण नहीं है. 

इंसेफेलाइटिस रोकथाम पर सरकार कर रही काम
नवनीत सहगल एसीएस सूचना ने बताया कि इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है. इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों के मामलों में 95% कमी आयी है. साथ ही उन्होंने कहा कि कल से तीन महीने का निशुल्क खाद्यान वितरण शुरु होगा. साथ ही प्रदेश में गुरुवार से 1000 रुपये भरण पोषण भत्ता दिया जायेगा. प्रदेश में 400 से अधिक कम्यूनिटी किचेन चल रहे है जिससे किसी को खाने की कमी ना हो. 670 बच्चों जो कोरोना महामारी के चलते अपने मां बाप को खो चुके है उनको प्रदेश  सरकार गोद लेकर जीवनयापन का खर्च उठाएगी. 

जानें ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है ‘X’ का निशान, क्या होता है LV का मतलब ? 

एक्टिव केसेज में लगातार कमी जारी
आपको बता दें कि वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 123579 है. वहीं 30 अप्रैल 2021 की अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 थी. ऐसे में 30 अप्रैल के सापेक्ष वर्तमान में अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या में करीब 56 फीसदी की कमी आई है. 

23 जिलों में हो रहा 18+ का वैक्सीनेशन 
गौरतलब है कि 17 मई से प्रदेश के 5 और जिलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. इन जिलों में मिर्जापुर, बांदा, गोंडा, आजमगढ़, बस्ती शामिल हैं. आपको बता दें कि इससे पहले 18 जिलों में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. जिसमें लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या, शाहजहांपुर और गौतमबुद्ध नगर शामिल थे. 

WATCH LIVE TV