News in Brief

लखनऊ: प्रदेश में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. योगी सरकार इस महामारी से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए प्रदेश के बच्चों की जिम्मेदारी लेने का ऐलान किया है. 

ज्य की संपत्ति हैं बच्चे- सीएम योगी 
सीएम योगी ने ये फैसला टीम-9 की बैठक के दौरान किया. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच अनाथ अथवा निराश्रित हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाते हुए कहा कि ये बच्चे राज्य की संपत्ति हैं. कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है, उनके भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी. सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- जानें ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है ‘X’ का निशान, क्या होता है LV का मतलब ? 

UP कोरोना अपडेट 
यूपी में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटो में 7336 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 19669 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. हालांकि, पिछले 24 घंटो में कोरोना से 282 लोगों की मृत्यु हुई है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है. रिकवरी दर अब 91.4% प्रतिशत हो गई है. 

ये भी पढ़ें- UP में कोरोना पर लगती दिख रही लगाम, डेली केस 8000 से नीचे, 19669 लोग हुए ठीक

ये भी देखें- Viral Video: फोटो खिंचवाने का शौकीन है ये घोड़ा, देखें कैसे जीभ निकालकर दे रहा है Pose

WATCH LIVE TV