News in Brief

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में रात्रि को वृद्धा की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया. परिजनों ने टिब्बी पुलिस पर वृद्धा की हत्या का आरोप लगाते हुए थानाधिकारी और पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, 10 लाख रुपये मुआवजा देने, टिब्बी थानाधिकारी भूप सहारण को हटाने की मांग पूरी ना होने तक परिजनों ने शव उठाने से भी मना कर दिया. वहीं, विवाद बढ़ता देख नोहर और हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस बल को टिब्बी में तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें-RPS अधिकारी को ब्लैकमेल कर धन वसूल रही थी महिला हेड कांस्टेबल, गिरफ्तार

दरअसल, मंगलवार रात्रि को दो पक्षों में पत्थरबाजी में वृद्धा बलबीर कौर (60) की मौत का मामला टिब्बी पुलिस ने दर्ज किया था, जिस पर मृतका के परिजनों का आरोप है कि टिब्बी पुलिस गश्त करते हुए आई और परिवार पर लाठीचार्ज किया जिससे वृद्धा के सिर में लाठी लगने से उसकी मौत हो गयी.

इसके बाद पुलिस ने मृतका के पुत्र पर दबाव डालकर अन्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया जबकि वृद्धा की मौत पुलिस के डंडे से हुई है. इस मामले में ग्रामीणों और परिजनों ने मांगें पूरी ना होने तक हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय में रखे शव को उठाने से इंकार कर दिया है. वहीं, टिब्बी में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी परिजनों से समझाने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें-कोरोना में भी चरम पर भ्रष्टाचार, ACB ने रिश्वत लेते हुए Head Constable को किया गिरफ्तार

(इनपुट-मनीष शर्मा)