News in Brief

Sirohi: महाराष्ट्र (Maharashtra) और गुजरात (Gujarat) में व्यापक तबाही मचाते हुए राजस्थान (Rajasthan) में दाखिल हुआ ताऊते तूफान सिरोही जिले में तबाही मचाने से पूर्व ही उदयपुर की तरफ रूखसत हो गया. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan के Mount Abu में Tauktae तूफान ने मचाई तबाही, तस्वीरें ही दे रही हैं गवाही

बावजूद उसका असर पूरे सिरोही (Sirohi) जिले पर दिखाई दिया. तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से कच्ची बस्तियों में नुकसान होने की खबर भी मिल रही है. 

यह भी पढ़ें- Jaisalmer: Tauktae तूफ़ान की आड़ में नहीं हो कोई संदिध गतिविधि, BSF भी हुआ Alert

इस बीच विधायक संयम लोढ़ा, पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची एवं अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत के साथ जिले के शिवगंज शहर की कच्ची बस्तियों में पहुंचे तथा झोपड़ों एवं कच्चे मकानों में निवास करने वाले अंतिम तबके के लोगों से उनकी खैरियत पूछी. साथ ही दिलासा दिलाया तथा उनको खाद्य सामग्री के किट प्रदान किए. 

आर्य समाज एवं सुभाष नगर क्षेत्र में टेंटनुमा डेरों में निवास करने वाले जोगी परिवार के लोग उस समय हतप्रभ रह गए, जब उन्होंने अपने डेरे पर विधायक को देखा. उन्हें इस बात की उम्मीद भी नहीं थी कि विधायक उनकी खैर खबर लेने पहुंचेंगे. एकबारगी तो उन्हें इस बात का भरोसा भी नहीं हो रहा था कि विधायक उनका हालचाल जानने आए हैं. 

कोरोना गाइडलाइन पालना की अपील की
इस मौके पर विधायक ने जोगी समाज के लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने, स्वच्छता रखने सहित अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाने तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों से बचने की अपील की. कोरोना काल में रोजगार की समस्या के चलते खाद्य सामग्री के किट उपलब्ध करवाने पर उन्होंने विधायक का आभार प्रकट किया.

इस मौके पर विधायक लोढ़ा ने पुलिस थाने के समीप संचालित इंदिरा रसोई का भी अवलोकन किया तथा वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सहित व्यवस्थाओं के बारे में रसोई संचालक से जानकारी ली. 

Reporter- Saket goyal