
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा अथॉरिटी में तैनात विधि सलाहकार (Legal Advisor) दिनेश कुमार सिंह समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र का केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि यह मुकदमा प्रधिकरण के विधिक अधिकारी (Legal officer) सुशील भाटी ने सेक्ट-20 कोतवाली में दर्ज कराया है. दिनेश कुमार के अलावा, तत्कालीन सहायक विधिक अधिकारी (Then Assistant Legal Officer) वीरेंद्र सिंह नागर भी धोखाधड़ी के आरोपी हैं. तीनों पर आरोप है कि इन्होंने गेझा गांव की एक जमीन के अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा किया था, जिस वजह से अथॉरिटी को 12 करोड़ का नुकसान हुआ है.
टैक्सपेयर्स को राहत; अब जुलाई नहीं, सितंबर तक फाइल कर सकेंगे रिटर्न, जानें डिटेल
1982 का है मामला
गौरतलब है कि पुलिस जानकारी के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण के विधिक अधिकारी ने दी तहरीर में बताया है कि साल 1982 में राजस्व ग्राम गेझा तिलपताबाद निवासी फुंदन की जमीन को अधिगृहीत किया गया था, जिस दौरान इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है.
बुलंद हौसलों की मिसाल है रिक्शा चालक सावित्री, इन मुश्किल हालातों में पाल रही परिवार
यह था पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मुआवजे से संतुष्ट न होने पर जिला कोर्ट में इसके लिए याचिका भी दाखिल की गई थी. साल 1993 में कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाकर निस्तारण किया था. फिर 2015 में फुंदन की बेटी रामवती ने मुआवजे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी. हालांकि, उस समय हाई कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया था. लेकिन आरोप है कि रामवती ने केस को हाई कोर्ट में लंबित बताया था. इसके बाद प्राधिकरण के सीईओ से समझौता करने की बात कही थी. यह केस फिर तत्कालीन सहायक विधिक अधिकारी विरेंद्र सिंह नागर के पास गया. उन्होंने इसे विधि सलाहकार दिनेश कुमार सिंह के पास बढ़ा दिया. तभी दोनों ने मिलकर फर्जीवाड़े का प्लान किया और अथॉरिटी के 12 करोड़ रुपये का घपला किया.
99% लोग गलत तरीके से धोते हैं जींस, आप भी इन्हीं में शामिल हैं तो यहां जान ले सही तरीका
रामवती समेत तीनों के खिलाफ केस
अथॉरिटी ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने रामवती की याचिका लंबित होने के झूठ को आगे बढ़ाया और उसे बढ़ा हुआ मुआवजा दिलवा दिया. वहीं, पुलिस ने मीडिया को बताया कि प्राधिकरण के विधिक अधिकारी सुशील भाटी ने शिकायत दर्ज कराई है. इसमें दिनेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह नागर और रामवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट फाइल की गई है. बता दें, वीरेंद्र सिंह नागर का नोएडा अथॉरिटी से ट्रांसफर हो गया है.
WATCH LIVE TV
