News in Brief

Jhunjhunu: जिले के खेतड़ी के भोपालगढ़ (Bhopalgarh) के रानी महल में कल बीलवा गांव (Bilwa Village) के एक युवक की लाश (Deadbody) मिली थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी और चचेरे भाई को राउंड अप कर लिया है. बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसका पुलिस आज खुलासा कर सकती है. 

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News : बीडीके अस्पताल में गार्ड से मारपीट, मामले में 11 लोगों को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, बीलवा निवासी 40 वर्षीय बजरंग सिंह पुत्र बहादुर सिंह का गुरुवार को रानी महल में खून से लहुलूहान शव मिला. युवक अपनी पत्नी, बेटे और चचेरे भाई के साथ घूमने के लिए भोपालगढ़ आया था. किसी ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. 

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu में दोस्तों की मिसाल लाई रंग, शुरू किया कोविड केयर सेंटर

सूचना पर खेतड़ी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा (Surendra Singh Degda), डीएसपी विजय कुमार मौके पर पहुंचे. बजरंगसिंह के सिर और गर्दन पर आधा दर्जन से अधिक चोट के निशान मिले. खून बह रहा था. पुलिस ने शव को राजकीय अजीत अस्पताल में पहुंचाया. सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे. 

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है. मृतक बजरंगसिंह की पत्नी पूजा और उसके चचेरे भाई रविंद्रसिंह के बीच प्रेम प्रसंग था, जिसका शक बजरंगसिंह को हो गया था. इसलिए दोनों ने मिलकर योजना बनाई और बजरंगसिंह की हत्या कर दी.

Reporter- Sandeep Kedia