News in Brief

गोरखपुर: कोरोनावायर, महामारी की वजह से लोगों ने अपने घर में रहना शुरू कर दिया है और अब कहीं और आने-जाने का प्लान नहीं कर रहे हैं. इस वजह से ट्रेन, बस और फ्लाइट्स में न ज्यादा टिकट बुक हो रही हैं और न ही यात्री मिल पा रहे हैं. ऐसे में यातायात के ये तीनों जरिये नुकसान में चल रहे हैं. इसे देखते हुए ही ट्रेनों को लगातार निरस्त किया जा रहा है. 

एक करोड़ दिहाड़ी मजदूर और श्रमिकों को योगी सरकार देगी भरण-पोषण भत्ता, डाटा तैयार

6 स्पेशल ट्रेनें रद्द
दरअसल, कई ट्रेनें अब घाटे में चल रही हैं. इस वजह से रेलवे ने लखनऊ-बरौनी समेत 6 स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (Chief Public Relations Officer) ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के कई स्टेशनों से गोरखपुर तक आने वाली दो स्पेशल ट्रेनों के राउंड बढ़ा दिए गए हैं. ये ट्रेनें पूर्व पहले के ही समय, रूट और स्टॉप के हिसाब से चलाई जाएंगी.

Noida Authority के लीगल एडवाइजर समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी का केस, 12 करोड़ का घपले का आरोप

ये हैं निरस्त होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
22 मई से: 05203 बरौनी- लखनऊ ट्रेन
22 मई से: 05245 सोनपुर- छपरा मेमू ट्रेन
22 मई से: 05246 छपरा- सोनपुर मेमू ट्रेन
23 मई से: 05204 लखनऊ- बरौनी
27 मई से: 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद
29 मई से: 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर

बुलंद हौसलों की मिसाल है रिक्शा चालक सावित्री, इन मुश्किल हालातों में पाल रही परिवार

इन ट्रेनों के बढ़ाए गए राउंड
22, 25, 27 एवं 29 मई को:
01329 पुणे- गोरखपुर स्पेशल
24, 27, 29 एवं 31 मई को: 01330 गोरखपुर-पुणे स्पेशल
21, 23, 24, 26, 28, 30, 31 मई को: 01359 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- गोरखपुर स्पेशल
23, 25, 26, 28, 30 मई और 1 और 2 जून: 01360 गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल

WATCH LIVE TV