News in Brief

बलिया: यह बात किसी से छुपी नहीं है कि दहेज के लालच का अंजाम बुरा ही होता है. ऐसा ही हुआ बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में जहां यूपी के बलिया के परिवार ने अपनी बेटी ब्याही थी. मदनपुर थाना के घरहत गांव में शंकर तिवारी नाम के लालची शख्स ने अपनी पत्नी को तो परेशान किया ही, साथ ही साले और ससुर के साथ भी मारपीट की. इसके बाद लोकल थाने में लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लालची दामाद को जेल की हवा खाने के लिए भेज दिया है. 

लड़की ने दबा दिया एक बंदर का हाथ, गुस्से में आए 35 बंदरों ने घेरा, बुलानी पड़ी पुलिस

शादी के कुछ दिन बाद ही डाला 6 लाख का दबाव
मामला बीते गुरुवार का है. जानकारी के मुताबिक, बलिया के नरही गांव में रहने वाले शिवजी पांडेय ने अपनी बेटी रीना की शादी बिहार में करवाई थी. उनको लगा उनका दामाद शंकर तिवारी उर्फ शेखर से बहुत उम्मीदें थीं कि वह उनकी बेटी का ख्याल रखेगा. इन्हीं उम्मीदों से 11 मई 2013 को धूम-धाम से रीना की शादी कराई गई थी. उस दौरान अपने सामर्थ्‍य के अनुसार उन्होंने सम्धियों को उपहार भी दिए थे. विदाई भी रीति-रिवाज से कर दी गई. लेकिन कुछ दिन बाद ही शंकर ने रंग दिखाना शुरू कर दिए. थोड़े समय बाद उसने ससुराल वालों से 6 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और अपनी पत्नी पर लगातार दबाव डालता रहा. 

Indian Railways: रेलवे ने लखनऊ-बरौनी समेत 6 बड़ी ट्रेनें की निरस्त, ये है वजह

बेटी ने नहीं जताई दहेज के लिए सहमति
बताया जा रहा है कि पति शंकर के साथ रीना के ससुराल के बाकी सदस्य भी उसपर दहेज का प्रेशर डालने लगे. लेकिन रीना अपने मायके की स्थिति जानती थी, इसलिए डिमांड के लिए कभी सहमति नहीं जताती थी. कुछ समय बाद पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़‍ित करने लगे. 

Noida Authority के लीगल एडवाइजर समेत 3 लोगों पर धोखाधड़ी का केस, 12 करोड़ का घपले का आरोप

रीना के पिता और भाई को कर दिया घायल
कुछ दिन पहले रीना को ससुराल वालों ने बहुत पीटा. इसकी सूचना मायके वालों को मिली तो शिवजी पांडेय और उनके बेटे धनंजय पांडेय बिहार गए और बेटी के ससुराल पहुंचे. ससुराल वालों से पूछताछ की गई तो वह गुस्से में आ गए और पिता और बेटे के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद बेटी के पिता ने थाने में शिकायत की और दामाद, उसके 2 भाई रंजन तिवारी, संतोष तिवारी और सास देवंती देवी को आरोपी बताया. वहीं, थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि शंकर तिवारी को जेल भेज दिया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी. 

WATCH LIVE TV