
Patna: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है.
महामारी के इस दौर में रोहिणी सोशल मीडिया के माध्यम से ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार के खिलाफ जमकर हमला कर रही हैं. एक बार फिर से अपने ट्वीट के जरिए सहरसा के चंद्रायण अस्पताल का मामला उठाया है.
एक ट्विटर यूजर के द्वारा साझा किए गए अस्पताल के फोटो साझा करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा,’यही आपका विकास है कुर्सी कुमार.अस्पताल मरणासन्न अवस्था के जैसे खड़ा है. आसमानों से जैसे बिजली गिरी हो. कुछ तो जवाब दीजिए कुर्सी कुमार? नहीं तो गद्दी छोड़ कर. वानप्रस्थ आश्रम को जाइए.’
इससे पहले सुशील मोदी के इसके अलावा, रोहिणी ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को साझा कर प्रधानमंत्री पर तंज किया है. इस वीडियो में पीएम मोदी कह रहे हैं कि यह वायरस स्वरूप बदलने में काफी माहिर है, एक प्रकार से यह वायरस बहुरूपिया भी है और धूर्त भी है.
यही आप का विकास है कुर्सी कुमार!
अस्पताल मरणासन्न अवस्था के..!
जैसे खड़ा है..!
आसमानों से जैसे बिजली गिरी हो.!
कुछ तो जवाब दीजिए कुर्सी कुमार?
नहीं तो गद्दी छोड़ कर..!
वानप्रस्थ आश्रम को जाइए..!! https://t.co/48RflhY6z1— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 21, 2021
साथ ही एक अन्य ट्वीट में रोहिणी ने पारस अस्पताल पटना में महिला मरीज के साथ हुए कथित रेप की घटना के मामले को उठाया है. रोहिणी ने कहा, ‘सिस्टम के साझीदार ने एक मां की इज्जत लूटी है. बिटिया इंसाफ मांग रही है. जनमत चोरों की सरकार से. मोनी बाबा बना हुआ है. धृष्ट राष्ट्र बनकर बैठा हुआ है. इंसाफ दो कुर्सी कुमार. नहीं तो कुर्सी छोड़ दो.’
ये भी पढ़ें- तेजस्वी के पत्र पर JDU का पलटवार, कहा-गलतियां ढूंढने से पहले अपने अंदर झांक लें RJD नेता
गौरतलब है कि बीते दिनों से लगातार रोहिणी ट्वीट कर सरकार पर सवाल खड़ा कर रही हैं. साथ ही सीएम को कुर्सी छोड़ने के लिए चुनौती दे रही हैं.
रोहिणी को बीते दिनों पूर्व डिप्टी सीएम सुशीलमोदी के ट्वीट पर अपनी भाषा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के आलोचना का भी शिकार करना पड़ा था. दरअसल, सुशील मोदी के एक ट्वीट के जवाब में रोहिणी ने कहा था कि मेरा और मेरी बहन का नाम लिया तो मुंह ठूर देंगे. इसके बाद लोगों ने उनकी भाषा को लेकर सवाल खड़े किए थे.
