
Saharanpur
शोएब रजा/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देवबंद के रहने वाले लोगों को कोविड अस्पताल (Covid Hospital) का तोहफा दिया है. अब इलाज के लिए यहां के निवासियों को दूसरे शहरों का रूख नहीं करना होगा. कोरोना संकट के बीच अब ऑक्सीजन (Oxygen) के लिए नहीं भटकना होगा. इस कोविड अस्पताल का उद्घाटन देवबन्द के विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने किया.
हर जिले में बनेंगे ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ, योगी सरकार की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी
लोगों को होती थी इलाज में परेशानी
सारी दुनिया में धार्मिक शिक्षा के लिए प्रसिद्ध देवबंद में कोरोनाकाल की सबसे बड़ी समस्या इस बात को लेकर थी, कि यहां कोविड का इलाज नहीं हो पा रहा था. यहां तक कि ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद सीधा सहारनपुर या दूसरे शहरों का रूख करना पड़ता था.
जामिया तिब्बिया में बनाया गया Covid Hospital
योगी सरकार ने यहां 50 बेड के कोविड अस्पताल का तोहफा दिया है. कोविड हॉस्पिटल के लेवल-वन का आगाज हो गया है. ये न केवल देवबंद क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ा कदम है बल्कि सरकार की कोविड से तीसरी लहर से पड़ने की प्रतिवद्धता को भी दिखाता है. ये अस्पताल जामिया तिब्बिया में बनाया गया है. इस कोविड अस्पताल का उद्घाटन देवबन्द विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने किया है. इस दौरान उन्होंने कहा की क्षेत्र में कोविड सेंटर बनने से रोगियों को इसका लाभ मिलेगा.
कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयार होंगे बच्चों के डॉक्टर, 52 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स को ट्रेनिंग
50 बेड की व्यवस्था
इस अवसर उन्होंने कहा कि यहां पर 50 बेड की व्यवस्था कर दी गई है और 30 बेड तैयार हैं, बाकी एक दो दिन में तैयार हो जायेंगे. यहां ऑक्सीजन की व्यवस्था भी है और 27 कन्संटेटर लग चुके हैं. इस अस्पताल में फ्री ऑक्सीजन, फ्री ट्रीटमेंट, किया जायेगा और मरीज़ों को डाइट भी फ्री दी जाएगी.
ब्लैक और वाइट फंगस के बाद दी ‘yellow Fungus’ ने दस्तक, यहां मिला पहला केस
WATCH LIVE TV
