
शाजापुरः छत्तीसगढ़ में IAS रणबीर शर्मा (IAS Ranbeer Sharma) ने लॉकडाउन उल्लंघन करने पर एक युवक को थप्पड़ जड़ा था. जिस पर एक्शन लेते हुए CM भूपेश बघेल ने उन्हें हटाया और उनका ट्रांसफर कहीं ओर कर दिया. अब मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक Video सामने आया. इसमें शाजापुर ADM मंजुषा विक्रांत रॉय दुकानदार को थप्पड़ जड़ते नजर आईं.
जूता-चप्पल व्यवसाई ने खुली रखी दुकान
शाजापुर ADM मंजुषा रॉय लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए सड़क पर निकलीं. इस दौरान एक जूता-चप्पल व्यवसाई ने अपनी दुकान खुली रखी, वहां ग्राहकों की भी मौजूदगी थी. पुलिसकर्मी ने दुकान की छानबीन करते हुए दुकानदार को बाहर निकाला, गुस्से में ADM ने दुकानदार को तमाचा जड़ दिया.
यह भी पढ़ेंः- ‘इंडियन वैरिएंट’ पर सियासतः कमलनाथ पर FIR, कांग्रेस का विरोध, BJP ने फूंका पूर्व CM का पुतला
व्यवसाई की उम्र ज्यादा नहीं
बताया जा रहा है कि दुकानदार की उम्र ज्यादा नहीं है, बावजूद उसके अधिकारी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया. बीच सड़क थप्पड़कांड का एक Video भी सामने आया, जिसमें महिला अधिकारी थप्पड़ मारते नजर आईं. बताया गया है कि वीडियो 22 मई का है, उसी दिन पुलिस विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
प्रशासन की ओर से नहीं लिया गया एक्शन
बताया गया है कि 22 मई को SDM, ADM व पुलिस विभाग की टीम गाइडलाइन चेकिंग के लिए सड़कों पर उतरी. इस दौरान खुली दुकानों को सील किया जा रहा था, लेकिन इस व्यापारी को सख्ती का सामना करना पड़ा. पूरे मामले के बाद ADM पर कार्रवाई नहीं हुई, पूरे मामले में किसी भी तरह की हलचल सामने नहीं आई और न ही किसी तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली.
यह भी पढ़ेंः- सुखद तस्वीर: डॉक्टर्स के साथ मिलकर बेटे ने कोरोना संक्रमित मां का हॉस्पिटल में मनाया जन्मदिन
यह भी पढ़ेंः- भर आईं आंखें! सदमे में मां पहुंची 1200 KM दूर, बेटी ढूंढती रही बिहार में, ऐसे मिलवाया महाकाल ने
WATCH LIVE TV
