News in Brief

पवन त्रिपाठी/ अलीगढ़: अलीगढ़ के विद्युत उपकेंद्र अकराबाद के कैशियर ने बेटे के साथ मिलकर निगम को 50 लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है. यही नहीं बैंक का फर्जी चेक विभाग में जमाकर अफसरों को गुमराह करने की भी कोशिश की. कैशियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

कैशियर, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
तीन सदस्यीय टीम की जांच में मामला सामने आया जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को एसडीओ ललितेश यादव ने अकराबाद थाने में कैशियर और उसके पुत्र को नामजद करते हुए गबन का मुकदमा दर्ज कराया है. कैशियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

हर जिले में बनेंगे ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ, योगी सरकार की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

ये है पूरा मामला
कैशियर ने धन को खंड कार्यालय में नहीं किया जमा 
विद्युत वितरण खंड षष्ठम के विद्युत उपकेंद्र अकराबाद में कैशियर के पद पर टीजी-2 मनोहर सिंह की तैनात है. फरवरी से 15 अप्रैल तक चली एक मुश्त समाधान योजना के तहत लगभग अलग-अलग तारीखों में क्रमश: 22 मार्च को 10 लाख 86 हजार 262 रुपये, 27 मार्च को 22 लाख 78 हजार 257 रुपये, 15 अप्रैल को 17 लाख 73 हजार 799 रुपये, 20 अप्रैल को 51 हजार 600 रुपये यानी कुल 51 लाख 89 हजार 918 रुपये का धन संग्रह किया गया. उपभोक्ताओं ने अपना बिल विभाग में जमा कर दिया. मगर कैशियर द्वारा धन को खंड कार्यालय में जमा नहीं किया गया.

फर्जी निकला चेक, किए कैशियर ने कई बहाने
हेड कैशियर और सहायक लेखाकार ने मनोहर को बिजली का बिल जमा करने को कहा तो उसने बताया कि कुछ धनराशि सीधे बैंक में जमा कर दी गई है, कुछ मेरे पास है और मेरी तबीयत खराब है. बेटे गोपाल को जमा कराई गई धनराशि व चेक लेकर भेज रहा हूं.  22 अप्रैल को गोपाल ने बैंक में जमा की गई धनराशि 21 लाख 29 हजार 902 रुपये और 14 लाख 10 हजार 476 रुपये चेक की जमा रसीद प्रस्तुत की. जिसके बारे में हेड कैशियर धनेश ने सहायक लेखाकार को अवगत कराया. चेक की जांच हुई तो फर्जी निकला.

सिविल लाइन थाने में दी गई तहरीर
ऐसे में लेखाकार ने सिविल लाइन में तहरीर दे दी. जिसके बाद एसई ने एसडीओ ललतेश यादव, सौरभ अग्रवाल व लेखाकार की टीम गठित कर जांच का आदेश दिया. जांच में 50 लाख 44 हजार 467 रुपये बिजली बिल डिवीजन कार्यालय में जमा न किया जाना पाया गया. पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद मुकदमा अकराबाद थाने में दर्ज करवा दिया गया है.

कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयार होंगे बच्चों के डॉक्टर, 52 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स को ट्रेनिंग

WATCH LIVE TV