News in Brief

Ranchi: गैरमजरूआ जमीन की गलत ढंग से रजिस्ट्री के मामले पर पूर्व डीजीपी की पत्नी समेत 17 अफसरों के परिजनों की जमाबंदी रद्द करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)  ने फैसला लिया है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व डीजीपी डीके पांडेय (DGP DK Pandey) की पत्नी पूनम पांडेय के नाम से खरीदी गई जमीन की जमाबंदी रद्द करने का आदेश दिया है. यह जमीन रांची के कांके अंचल अंतर्गत मौजा चामा में थाना संख्या 55, खाता संख्या 87, के प्लॉट संख्या 1232 में है. 

ये भी पढ़ेंः झारखंड में JP नड्डा-स्मृति ईरानी के खिलाफ FIR दर्ज, कांग्रेस ने फर्जी लेटर हेड जारी करने का लगाया आरोप

2018 में हुई थी जमीन की रजिस्ट्री
जमीन की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत वर्ष 2018-19 में आई थी. सरकार बनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस जमीन की जांच का आदेश दिया था. इसके बाद राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने जांच कर अपना प्रस्ताव सरकार को सौंपा था और इसके बाद सीएम ने यह निर्णय लिया है. 

ये भी पढ़ेंः रूपा तिर्की हत्या मामले में CBI जांच की सिफारिश करे हेमंत सरकार, वरना कोर्ट का रूख करेगी BJP: बाबू लाल मरांडी

पूनम पांडे सहित 17 लोगों के नाम है जमीन की जमाबन्दी
इस जमीन की जिन लोगों के नाम जमाबंदी कराई गई है. इनमें पूनम पांडे के अलावा अमोद कुमार, सुधा सिंह, मंजुला प्रभा, शोभा सिंह, शिवशंकर प्रसाद, अंजना नारायण, माधुवी सिंह सहित अन्य हैं. वहीं, बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर पुलिस अफसर के परिजन हैं.