News in Brief

Patna: कोरोना की दूसरी लहर में कई नेता, कवि और अभिनेता लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. इसी कड़ी में एक नाम है प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का. कोरोना काल में  कवि कुमार विश्वास ने कई लोगों की मदद की है. इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सचिन जैन की भी मदद की थी. जिस पर उन्होंने अब ट्वीट कर के आभार जताया है. 

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सचिन जैन कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी. जिसके बाद कुमार विश्वास ने उनकी मदद की थी. जिस पर आभार जताते हुए उन्होंने ट्वीट कर के कहा, ‘सर कोरोना से लड़ाई में मेरे जीवन को बचाने हेतु आपके द्वारा मिली मदद के लिए बहुत बहुत आभारी हूं. आपने मेरी प्राण-रक्षा के लिए प्लाज़्मा उपलब्ध करा के बहुत बड़ा काम किया है’. 

उनके इस ट्वीट के बाद कुमार विश्वास ने उन्हें जवाब देते हुते ट्वीट किया, ‘आपको ईश्वर ने यह आयु दी है. मेरे प्रयास तो मेरे राघवेंद्र के आदेश का ही प्रतिफल थे. आपकी दोनों बेटियों को मेरा अशेष आशीष. जीवन को परहित के लिए संकल्पित कीजिए. आप के आरोग्य-समाचार से बहुत प्रसन्न व संतुष्ट हूं.’ 

 गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की थी. उससे प्रेरणा पाकर देशभर में सैकड़ों लोग प्लाज्मा दान के लिए आगे भी आए है और उनकी टीम ने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को उन डोनर्स का प्लाज्मा दिलाकर उनकी जान बचाई है. 

ये भी पढ़ें- Bettiah: चोरी के आरोप में 2 शातिर गिरफ्तार,1 आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ था फरार

 फ़िलहाल कुमार विश्वास अपनी टीम के साथ देश के गांवों में कोरोना से लड़ने में सक्षम बनाने के लिए जुटे हुए हैं. उनकी पहल पर अब तक सैकड़ों गांवों में कोविड केयर सेंटर खोले जा चुके है. इन सभी केंद्रों पर सभी ज़रूरतमंद लोगों को ‘कोविड केयर किट’ में आवश्यक दवाइयाँ और आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता दी जा रही है.