News in Brief

रतलाम: कोरोना संक्रमित की पहली लहर में इसके ज्यादातर शिकार बुजुर्ग हुए थे, इसके बाद दूसरी लहर ने ऐसा त्राहिमाम मंचाया के क्या बुजुर्ग, क्या जवान सभी इसकी चपेट में आये और देशभर में मौत के आंकड़े 3 लाख के पार हो गए. अब कोरोना कि तीसरी लहर को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है लेकिन इस बार बच्चों में ज्यादा संक्रमण की आशंका ने इस तीसरी लहर को और ज्यादा डराने वाली हलचल पैदा कर दी है.

कम हुई संक्रमण की रफ्तारः राजधानी भोपाल को कुछ इस तरह किया जाएगा अनलॉक

प्रशासन ने की तैयारी
रतलाम में वेसे ही दूसरी लहर में संक्रमन ने अपनी हद पार कर ली थी, प्रतिदिन संक्रमण का आंकड़ा 398 पर पहुंचने लगा था, फिलहाल अब यह प्रतिदिन संक्रमण का आंकड़ा 52 संक्रमित प्रतिदिन हो गया है, लेकिन अब एक बार फिर तीसरी लहर में बच्चों पर संक्रमण की आशंका के चलते रतलाम स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. शासकीय मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का एक वार्ड बनाया गया है, जिसमे कोरोना संक्रमित बच्चों का उपचार किया जाएगा. वहीं इसके अलावा 10 और बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है. जहां उन छोटे बच्चों का उपचार होगा जो अपनी मां के बगैर नहीं रह सकते. 

बिस्तर बढ़ाने की तैयारी
इसके अलावा रतलाम जिला अस्पताल के MCH (Mother & child care unit) में भी गर्भवती महिला का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. जिससे नवजात शशु को कोरोना संक्रमण से बचने की कवायद जल्द शुरू हो सके. वहीं शासकीय बाल चिकित्सलय में भी प्रभारी चिकित्सक ने बेड बढ़ाने की कवायाद शुरू कर दी है, जिसके लिए भोपाल से 40 पलंग बुलावाएं जा रहे है. बाल चिकित्साल्य में 5 से 7 बच्चे रोज बीमार आते है लेकिन फिर भी बाल चिकित्सालय के अन्य डॉक्टर्स को निर्देशित कर दिया गया है कि इलाज के दौरान बच्चों पर निगाह रखे और कोरोना सिम्टम्स दिखाई देने पर तत्काल सूचना करें. 

छत्तीसगढ़ में राहत: 8% से कम संक्रमण वाले जिलों में खुलेंगे बाजार व मॉल, रायपुर में भी मेन बाजार खुलेंगे

अभिभावकों को दी जा रही सलाह
माता-पिता अब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते है. बच्चों के इम्युनिटी पावर को मजबूत रखने के लिए माता पिता डॉक्टर से सलाह भी ले रहे है. वहीं बच्चों को अच्छी डाइट दे रहे है. जिससे बच्चों की इम्युनिटी बिल्कुल काम न हो, घरों में बच्चों को फ्रूट्स व दूध व हरी सब्जियां जैसे पोष्टिक आहार दिया जा रहा है. 

WATCH LIVE TV