News in Brief

Patna: बाबा रामदेव द्वारा डॉक्टरों पर दिए गए बयान के बाद अब सोशल मीडिया (Social Media) पर योग गुरु बाबा रामदेव (Yog Guru Baba Ramdev) के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग होने लगी है. 

दरअसल, कोरोना (Coronavirus) की दवाओं को लेकर बाबा रामदेव को आईएमए (IMA) द्वारा दिए गए नोटिस के बाद यह मामला दबता दिख रहा था लेकिन अब योगगुरु ने डॉक्टरों पर विवादित बयान देकर इस मामले को और बढ़ा दिया है.  

इस बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) के ट्विटर अकाउंट से भी योग गुरु के खिलाफ एक ट्वीट हुआ है. पप्पू यादव ने ट्वीट में कहा, ‘बाबा रामदेव नहीं, दामदेव हैं.मंत्री हर्षवर्धन  नहीं, शोक वर्धन हैं. इन दोनों पर कोरोनिल फर्जीवाड़ा में हत्या का मुकदमा चलना चाहिए.’

एक अन्य ट्वीट में पप्पू यादव ने कहा कि डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त था. IMA विचार करे भगवान शैतान कैसे? उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बेड, ICU, रेमडेसिवीर, दवा आदि की कालाबाजारी करने वाले मेडिकल माफिया डॉक्टरों पर खुद आगे आ करवाई करती तो आज किसी फरेबी ढोंगी बाबा का उस पर उंगली उठाने का साहस नहीं होता. 

ये भी पढ़ें- लालू का नीतीश पर वार, बोले- इंसानों की जान से खेलना उन्होंने तमाशा बना लिया है

साथ ही पप्पू यादव ने आईएमए संगठन को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह भी दे डाली है. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान से एक बार फिर से योग गुरु स्वामी रामदेव चर्चा में आ गए हैं.

रामदेव ने कहा था कि कोरोना वैक्सीन की दो-दो डोज लेने के बाद हजारों डॉक्टर कोरोना से मर गए हैं. ऐसे में जो डॉक्टर अपनी हिफाजत नहीं कर सकता वह आपकी हिफाजत कैसे करेगा.
बाबा रामदेव के इस बयान को भगवान माने जाने वाले डॉक्टरों पर हमला बोला गया और साथ ही कोरोनिल दवा बेचने का हथकंडा भी लोग सोशल मीडिया पर रामदेव के इस बयान को बताने लगे.
इस तरह पक्ष व विपक्ष में बंटे लोगों की वजह से सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव को लेकर चर्चा तेज हो गई है.