
Jaipur : कोरोना काल (Coronavirus) में 24 घंटे अपनी सेवाएं देकर इस कोरोना महामारी को हराने में लगे हुए चिकित्सा विभाग दिन-रात लगा है, लेकिन इस विभाग (Medical Department ) के सामने भी चुनौतियां कम नहीं है. विभाग की करीब एक दर्जन भर्तियां ऐसी है जिसको आज भी पूरा होने का इंतजार है. कुछ भर्तियां कोर्ट में अटकी हैं.. तो कुछ भर्तियों को सालों बाद भी आज तक पूरा होने का इंतजार है,तो कुछ ऐसी भर्तियां (Jobs) हैं जिनमें अभी तक पहली प्रतीक्षा सूची जारी होने तक का भी इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- CM Gehlot का बड़ा बयान, सभी के लिए हो Vaccine का इंतजाम, नहीं तो हालात होंगे बदतर
रेडियोग्राफर, लैबटेक्नीशियन, ECG, नर्सिंग भर्ती 2013-2018, फार्मासिस्ट, MO, आयुर्वेद नर्सिंग450, प्रयोगशाला सहायक, वार्डबॉय 2013, नेत्र सहायक, CHO भर्ती की वेटिंग एवं TSP के अभ्यर्थियों की समस्याओं सहित अन्य सभी भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग को लेकर आज राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ की ओर से चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को इन भर्तियों को पूरा करने की मांग की जिस पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने जल्द मांगों के समाधान का आश्वासन भी दिया.
महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि “चिकित्सा विभाग में करीब एक दर्जन ऐसी भर्तियां हैं जिनको लंबे समय से पूरा होने का इंतजार है. ऐसे में आज चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को ज्ञापन सौंपा है कि जल्द से जल्द इन भर्तियों को पूरा किया जाए, जैसा कि कहा जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आने की पूरी संभावना है. ऐसे में यदि चिकित्सा विभाग में यह भर्तियां समय पर पूरी होंगी तो आने वाले समय में इस महामारी का दोगुनी ताकत से सामना करने के लिए हम तैयार रहेंगे. इसके साथ ही वह बेरोजगार जो लंबे समय से इन भर्तियों में नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं उनको नियुक्ति का तोहफा भी मिलेगा.”
यह भी पढ़ें- Corona की दूसर लहर में किस उम्र के लोग हुए सबसे ज्यादा प्रभावित! पढ़ें पूरी Report
