News in Brief

लखनऊ: यूपी में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है. हालांकि, प्रदेश में कोविड केसेज में लगातार कमी आ रही है. साथ ही रिकवर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है. यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,957 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 10,441 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं, 163 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.7 फीसदी हो गया है. 

इतने लोगों को लग चुकी वैक्सीन
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में कोरोना के 69,828 एक्टिव मामले हैं. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 2,98,808 टेस्ट किए गए. अब तक कुल मिलाकर 4,73,62,430 टेस्ट किए जा चुके हैं. वहीं, प्रदेश में अब तक 1,31,80,187 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है. जबकि 35,63,047 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लग चुकी है. 

ये भी पढ़ें- गंगा में शव फेंकने वालों पर ड्रोन रखेगा नजर, CM योगी ने वाराणसी में शुरू किया सर्विलांस सिस्टम

यहां देखें पूरी लिस्ट 
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस वाराणसी में 254 और लखनऊ में 207 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, चित्रकूट और कासगंज में सिर्फ 1-1 नए संक्रमित मिले हैं. 

1 जून से सभी जिलों में होगा 18+ का वैक्सीनेशन
सीएम योगी के निर्देश के अनुसार, 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीकाकरण की शुरुआत होगी. सभी जिला मुख्यालयों में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा. वहीं, बताया जा रहा है कि जिन जिलों में ज्यादा संक्रमण है, वहां ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीन लगाई जाएगी. बता दें कि अभी केवल 23 जिलों में 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है. 

ये भी देखें- Viral Video: कछुआ-खरगोश के बीच हुई रेस, देखें किसने मारी बाजी

WATCH LIVE TV