News in Brief

Latehar: लातेहार सदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को धर दबोचा है.

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान सोमवार को अहले सुबह घर के बगल में स्थित चापानल पर हाथ पैर धोने आई नाबालिग को बारात में आये दो मेहमानों ने दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बच्ची को लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए. बाद में बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. 
सदर थाना एसई रणजीत पासवान ने  बताया कि इस संबंध में एक नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है.

एक आरोपी की शिनाख्त हेरहंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव के रहने वाले अरविंद उरांव (22) के रूप में की गई है जबकि दूसरा नाबालिग है. करीब एक माह पहले अप्रैल में लातेहार में ही चंदवा थाना क्षेत्र के कांति झरना जंगल में तीन युवतियों के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया था. 

इस घटना के समय भी पीड़ित युवती ने थाना को आवेदन देकर बताया था कि लाॅकडाउन के बीच 24 अप्रैल की मध्याहन वह गांव की अन्य दो किशोरियों के साथ पासबुक चेक कराने हेतु सेन्हा प्रज्ञा केन्द्र जा रही थी.

ये भी पढ़ें- बिहार: जालसाजों ने डॉक्टरों की बहाली के लिए निकाले फर्जी वेकैंसी, इंटरव्यू के लिए मांगे 2400

गांव से ही लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दरिंदों ने तीनों लड़कियों को अपना शिकार बनाया था.

(इनपुट- संजीव  कुमार गिरि)