News in Brief

Chatra: चतरा में पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हांथ लगी है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. 

ये भी पढ़ेंः Chatra:नक्सली संगठन की योजना पर फिरा पानी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब पांच लाख रुपए का 9 किलो 725 ग्राम गिला अफीम व तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है. 

एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ‘एसपी ऋषव झा को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में सक्रिय अफीम तस्करों के द्वारा बड़े पैमाने पर तस्करी के उद्देश्य अफीम की ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है. 

इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में राजपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार की संयुक्त टीम ने राजपुर-जोलडीहा मुख्य पथ पर विशेष छापामारी अभियान चलाया था.’

इसी दौरान वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के करामु गांव निवासी तस्कर परमेश्वर गंझू को शक के आधार पर रोका गया और उसकी बाइक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से अफीम पकड़ा गया है. 

ये भी पढ़ेंः झारखंड में नहीं थम रहा साइबर क्राइम! देवघर से दर्जनों मोबाइल फोन के साथ 12 अपराधी गिरफ्तार

वहीं, एसडीपीओ ने बताया कि ‘गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. साथ ही गिरोह में शामिल अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर छापामारी अभियान चला रही है.’ वहीं, एसडीपीओ का  कहना है कि अफीम तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. 

(इनपुट-यादवेंद्र सिंह)