
Ranchi: कोरोना की दूसरी लहर के बीच पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दिया है. इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में कार्यरत विभिन्न कंपनियों को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि कंपनियां सीएसआर फंड के तहत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 18 – 45 साल के लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिलाने में मदद करें.
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस महामारी से जूझ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर भयावह रही है. राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के साथ इस महामारी का सामना किया और निरंतर कर रही है. सभी को ‘जीने का अधिकार’ है.यही वजह है कि राज्य सरकार ने राज्यवासियों के लिए जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी को निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की है.
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में अब हमने जरूरत है कि राज्य सरकार और कॉर्पोरेट सेक्टर लोगों के हित में एक साथ कार्य करें. राज्य में कार्यरत कंपनियां जागरूकता के प्रसार के साथ लोगों को वैक्सीनेशन दिलाने में मदद करें. सरकार वैक्सीनेशन के लिए लॉजिस्टिक में कंपनियों को हर तरह से सहयोग करेगी, ताकि हर जरूरतमंद लोगों को कोविड का टीका जल्द से जल्द लग सके.
ये भी पढ़ेंः Garhwa: FCI अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान, CM के आदेशों का भी असर नहीं
झारखंड में कोरोना के मामले में लगातार मामलों में कमी आ रही है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 977 मामले मिलें हैं. राज्य में 52 दिनों बाद कोरोना के मामलें 1000 से कम आए आएं हैं. राज्य में 4 अप्रैल को 788 नए संक्रमित मिले थे. इसके बाद से लगातार मामले बढ़ रहें हैं.
