
Jaipur: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े संभाग जोधपुर में कोरोना प्रबंधन को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए हैं. पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार कोरोना के प्रबंधन में पूरी तरह विफल है और यह हकीकत आंकड़े भी कहते हैं.
सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने कहा कि यह वो आंकड़े नहीं है जो सरकार मरीजों और मौतों के मामले में छिपाती है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र जोधपुर में उनकी सरकार कहती है कि 618 मौतें हुई हैं, जबकि 433 गांवों में लगभग 2912 मौतें हुई हैं.
ये भी पढ़ें-राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने CM को दिया ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों पर लगाए ये आरोप
पूनिया ने कहा कि यह साफ तौर पर सच आंकड़े लोगों की जुबानी पता चलते हैं. इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जहां बनते हैं, उन स्थानीय निकाय में लोगों की भीड़ भी इस बात को साबित करती है. उन्होंने पूछा, ‘क्या फ्री मेडिसिन के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने वाले, क्या भीलवाड़ा मॉडल के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने वाले और चिरंजीवी योजना के नाम पर राजस्थान की जनता को गुमराह करने वाले, क्या राजस्थान का यही सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मॉडल है, जिसकी अशोक गहलोत मॉडल के नाम से कांग्रेस और देश में चर्चा होती है.’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान सरकार के इस तरीके के विफल रवैये के कारण राज्य की जनता सीएम अशोक गहलोत की सरकार और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी.
ये भी पढ़ें-Rajasthan को जून तक मिल सकेगी 12 लाख से ज्यादा वैक्सीन
