News in Brief

हरदोई: यूपी के हरदोई में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव को बेटे का जन्मदिन मनाना महंगा पड़ गया. दरअसल, सपा नेता ने अपने बेटे के जन्मदिन पर 100 से ज्यादा लोगों को इकठ्ठा कर पार्टी दी. इसके बाद खुद ही सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की फोटो और वीडियो भी शेयर कीं. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा जिला महासचिव समेत 100 समर्थकों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया. 

कहां का है मामला?
मामला अरबल थाना इलाके के बर्गदापुरवा गांव का है. यहां सपा जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरे के बेटे का 26 मई यानी बीते बुधवार को जन्मदिन था. इसके जश्न में उन्होंने अपने आवास में कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान 100 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे. जिसमें उनके परिवार सहित कई समर्थक भी शामिल थे. पार्टी में ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा था और ना ही सोशल डिस्टेंडिंग का पालन किया गया. 

ये भी पढ़ें- शुरू होने वाली थी सात फेरों की रस्म तभी दुल्हन की हो गई मौत, साली से हुई लड़के की शादी

सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल 
वहीं, सपा महासचिव ने खुद सोशल मीडिया पर इस बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की, जो कि वायरल हो गईं. इस दौरान शायद वो यह भूल गए कि इन दिनों भीड़ जुटाना गलत है और ऐसा करके वो कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं. बता दें कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार किसी भी समारोह में केवल 25 लोग ही जुट सकते हैं. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और सपा नेता को हिरासत में ले लिया. हालांकि, सपा महासचिव ने सभी आरोपों को नकार दिया. उनका कहना है कि उन्होंने कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया. 

ये भी पढ़ें- नव निर्वाचित प्रधान की अनोखी पहल, ”गांव वालों कोरोना वैक्सीन लगवाओ और अनाज पाओ”

पुलिस हिरासत में सपा नेता 
वहीं, इस मामले में ASP हरदोई कपिल देव सिंह ने कहा,”थाना क्षेत्र अरवल से संबंधित एक वीडियो प्रकाश में आया था, जिसमें सपा जिला महासचिव द्वारा अपने बेटे के बर्थडे पर काफी लोगों को एकत्र किया गया था. इस समय जनपद में धारा 144 लागू है. महामारी को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी अनिवार्य है. इस मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है. संबंधित आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” 

ये भी देखें- Viral Video: चिम्पैंजियों ने डॉगी को रगड़-रगड़कर नहलाया, आप भी देखें मजेदार वीडियो

WATCH LIVE TV