
Instagram New Feature: सोशल साइट इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च करने करने का ऐलान किया है. इस नए फीचर के जरिए इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी पोस्ट पर आने वाले लाइक (Likes) को हाइड कर सकेंगे.
LIC Recruitment 2021: LIC में एसोसिएट के पद पर निकली वैकेंसी, सालाना 9 लाख का पैकेज
बता दें कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपना एक्सपीरियंस कंट्रोल करने की सुविधा भी मिल जाएगी. इसकी खास बात यह है कि यह फीचर फेसबुक के लिए भी लॉन्च किया गया है. इसके अलावा फेसबुक यूजर्स को एक नया टूल भी मिलेगा, जिससे वे अपने फीड को कंट्रोल कर सकेंगे.
क्या होता है हाइड लाइक काउंट?
आप इंस्टाग्राम के नए फीचर में अपनी फोटो पर मिलने वाले लाइक्स को कंट्रोल कर सकेंगे. यानी अगर आप चाहते है कि कोई आपकी पोस्ट पर कितने लाइक्स मिले वो न देख पाएं, तो आप इस फीचर का उपयोग कर सकते है.
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको न्यू पोस्ट सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद आप आप यहां जाकर Hide Like Count के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे यह आपकी सभी पोस्ट पर लागू हो जाएगा.
फेसबुक के लिए नया टूल
इंस्टाग्राम के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार फेसबुक यूजर्स के लिए भी एक नया टूल लॉन्च किया गया है. इसके जरिए वे ऑफेंसिव कंटेंट को फिल्टर कर पाएंगे. साथ ही न्यूज़फीड में दिखने वाले कंटेंट पर कंट्रोल कर पाएंगे.
