News in Brief

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मजहब की दीवार को तोड़ते हुए एक हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से पहले निकाह किया फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई है. ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले युवक का मजदूर की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पता चलने पर मजदूर पिता ने बेटी की खुशी के लिए हिंदू लड़के के साथ निकाह कर दिया. 

मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ निकाह 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शामली के एक गांव निवासी युवक बागपत के सरूरपुरकलां गांव के ईंट भट्ठे पर पर काम करता था और वहीं पर रहता था. इस दौरान ईंट भट्ठे काम करने वाले मजदूर की बेटी के साथ करीब चार माह पहले लव स्टोरी शुरू हो गई. इस दौरान वे एक-दूसरे से चोरी छुपे मिल भी लेते थे. तभी इनकी प्रेम कहानी की जानकारी लड़की के परिजनों को चल गया. जिसके बाद परिजनों की रजामंदी से प्रेमी युगल का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया.

बुलंदशहर: दबिश के दौरान छत से गिरे घायल युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी
इस शादी की चर्चा आस-पास के गावों में भी होने लगी. जानकारी हिंदू संगठनों तक पहुंच गई. जिसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रेमी युगल की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराने की बात कहीं.

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करते हुए अपनी रजामंदी भी दे दी. जिस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कराई. इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन युवती के परिजनों की रजामंदी के चलते किसी की नहीं चल पाई. 

VIRAL VIDEO: नदी में पानी पी रहा था कुत्ता, तभी आया विशालकाय मगरमच्छ और…

FUNNY VIDEO: हेयर कटिंग वाला मशहूर बच्चा अब गया डेंटिस्ट के पास, वहां भी सबको दिला दिए मजे

WATCH LIVE TV