
Jaipur: राजधानी में मानसरोवर के मांग्यावास पर भोजन वितरण कर गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. वैश्विक कोरोना महामारी (Corona epidemic) को रोकने के लिए प्रदेश में सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) लगा हुआ है. ऐसे में गरीबों के रोजगार बंद पड़े हुए हैं, जिससे गरीब परिवारों को भोजन नही मिल रहा है और उनका परिवार भूखा सो जाता है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan में ‘वेतन कटौती’ से पहले कर्मचारियों को मनाने की कवायद, आज होगी अहम बैठक
इसके चलते कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे, इसलिए जयपुर में मानसरोवर मांग्यावास पर सतवीर चौधरी, उमेश शर्मा और उनकी टीम के साथ लोगों के लिए खाना बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें– Rajasthan में लाखों दिव्यांग जनों को बड़ी राहत, लगाए जाएंगे विशेष Covid टीकाकरण कैंप
रोजाना 300-400 परिवारों को देते निशुल्क भोजन
सतवीर चौधरी की टीम जयपुर के 300-400 परिवारों को रोजाना निशुल्क भोजन रोज बना रही है. 200 फिट रोड, मुहाना मंडी, थड़ी मार्केट, गुर्जर की थड़ी, टोंक फाटक, महारानी फार्म हॉउस, मानसरोवर रीको कांटा कई स्थानों पर भोजन वितरण किया जाता है.
क्या कहना है सतवीर चौधरी का
सतवीर ने बताया कि यह काम करने से उनको खुशी मिलती है और युवाओं मे भी जोश उत्पन्न होता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इससे जुड़ें और उनके आसपास का कोई भी परिवार भूखा नहीं सोये. उनका मानना है कि इस संकट की घड़ी में सभी को मिलकर ये देखना चाहिए की हमारे आस-पास कोई भूखा नहीं होना चाहिए. टीम में शामिल सतवीर चौधरी शेरपुर, उमेश शर्मा, अशोक, देवराज गुर्जर शामिल हैं.
