
सरवर अली/कोरिया: कोरोना संकट में जहां लोगों को पेड़ बचाने और पौधे लगाने के लिए अभियान चलाए जा रहे है ताकि ऑक्सीजन की जो कमी लोग इस दौर में झेल रहे है वो आगे ना झेलनी पड़े. तो वहीं कोरिया ज़िले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के बौद्ध बिहार के 40 एकड़ जमीन पर ऑक्सीजन पार्क बनाने के लिए 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए थे. देखरेख के अभाव से पौधे सुख गए .क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने निगम पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप।
चिरमिरी के सोनावनी बौद्ध विहार स्थल में हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के ऑक्सीजन पार्क बनाने के लिए चिरमिरी निगम द्वारा लगभग 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया था. पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर से लगभग 8 लाख रुपए सीमेंट के खंबे लगाकर तारों से फेंसिंग कराई गई थी. वह भी गिर चुके हैं . निगम के देखरेख के अभाव से पौधे सूख गए हैं. अब केवल पेड़ों की सूखी टहनी ही नजर आ रही हैं. लोगों की माने तो सड़क के किनारे जो पौधे लगाए गए थे वह अब पेड़ बन गए हैं. लेकिन बौद्ध विहार लगाए गए पौधे सूख गए हैं .
सोनावनी के बौद्ध विहार में पौधे रोपे अब जीवित नहीं
2015 -16 में निगम ने सोनावनी स्थित बौद्ध विहार स्थल के 40 एकड़ भू-भाग पर हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के ऑक्सीजन पार्क बनाने का शुभारंभ करते हुए लगभग 10 हजार पौधों का रोपण कराया गया था. 2017-18 में भी 5 से 10 हजार पौधे इसी स्थल पर रोपे गए थे. निगम की लापरवाही के कारण पौधे सूख गये.
नहीं हुई देख-रेख
गौतम बुद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक सेवा समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चिरमिरी निगम की लापरवाही से सभी पौधे सूख गए है. अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो पौधे बचाए जा सकते थे. लेकिन देखरेख कोई नहीं किया और लगाई गई फेंसिंग पोल भी गिर गये है.
25 लाख हुए बर्बाद
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे ) के जिला अध्यक्ष शाहिद महमूद ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि 25 लाख का टेंडर किया गया था. बौद्ध विहार स्थल को ऑक्सीजन पार्क बनाया गया था. जहां पर हजारों पेड़ लगाए गए थे. निगम के अधिकारियों की लापरवाही से पौधे सूख गए हैं.
महापौर ने झाड़ा पल्ला
मामले में महापौर कंचन जयसवाल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह पौधारोपण हमारे कार्यकाल का नहीं है. मुझे जानकारी मिली थी की वहां पर ऑक्सीजन पार्क बनाने के लिए पौधारोपण किया गया था.
महापौर ने जांच कराकर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला पर अत्याचार, SP के स्टेनो पर लगा पत्नी के संग घरेलू हिंसा करने का आरोप
WATCH LIVE TV
