
Patna: यास तूफान का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग (METEOROLOGICAL CENTRE PATNA) द्वारा इस संबंध में पहले से ही सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जानकारी दी जा रही है.
इस बीच भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम संबंधी चेतावनी देते हुए कहा है कि बिहार के लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर व खगड़िया जिला के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार घंटे में हल्की मध्यम मेघ गर्जना या वज्रपात (Weather Update) होने की संभावना है.
साथ ही लोगों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि बिजली चमकने के साथ हल्की मध्यम वर्षा भी होने की संभावना है. इसके अलावा इन चारों जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
#NOWCASTWARNING pic.twitter.com/ed9slgnw42
— METEOROLOGICAL CENTRE PATNA (@imd_patna) May 28, 2021
इसके पूर्व मौसम विभाग ने कटिहार के बारसोई, कदवा, हसनगंज, कोढ़ा, बरारी, सदर, दण्डखोरा, आजमनगर, मनसाही, मनिहारी, अमदाबाद और भागलपुर के पीरपैंती में भी आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.
ये भी पढ़ें- जब एक DM ने डिप्टी PM को कहा-YOUR TIME IS OVER, बाद में 1 साल जेल में रहा IAS
मौसम विभाग की तरफ से काफी जरूरी होने पर ही लोगों को घर से निकलने की चेतावनी भी दी गई है. प्रदेश में गुरुवार से ही लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से राज्य में एक तरफ बिजली संकट की समस्या है. वहीं, शहर से लेकर गांव तक में कोरोना महामारी के दौरान लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. फिलहाल पटना के अलावा भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, गया सहित कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. पटना में सड़कों पर जलजमाव हो गया है.
