News in Brief

Alwar : राजस्थान के अलवर नगर परिषद (Alwar News) कांग्रेस सभापति बीना गुप्ता के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार का विडियो सामने आने के बाद सभापति के खिलाफ कांग्रेस के पार्षद लामबंद होने लगे हैं. 12 पार्षदों ने सभापति को बर्खास्त करने की मांग की है.

सभापति बीना गुप्ता (Bina Gupta) हमेशा अपने रौद्र रूप के लिए सुर्खियों में रही है. चाहे नगर परिषद की साधारण सभा की मीटिंग में अपनी ही पार्टी के पार्षदों के साथ आमने स-मने का मामला हो या पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में उनके द्वारा किये गए हंगामे को लेकर. 

यह भी पढे़ं- Rajasthan में लाखों दिव्यांग जनों को बड़ी राहत, लगाए जाएंगे विशेष Covid टीकाकरण कैंप

अब एक नया उनका विडियो (Bina Gupta Video) सामने आया है, जिसमें सभापति बीना गुप्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के समय का है, जिसमें जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष योगेश प्रधान द्वारा पहले नेहरू जी पर माला पहनाने पर सभापति भड़क उठी और अध्यक्ष को फटकार कर नीचे उतरने को कहा.

दरअसल सारा मामला मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने का था. सभपति से पहले कोई और माला डलवाकर फोटो खिंचवा ले यह उन्हें नागवार गुजरा. सभापति के इस विडियो को लेकर चारों तरफ कांग्रेस सभापति की चर्चा हो रही है.

आज इस मामले में सभापति के खिलाफ पार्षद लामबंद हो गए. 12 पार्षदों ने सभापति को बर्खास्त करने की मांग उठायी है. पार्षदों ने कार्यकारी जिला अध्यक्ष के साथ सभापति द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार के चलते दस दिन में सभापति को बर्खास्त करने की मांग की है अन्यथा वह इस्तीफा दे देंगे.

यह भी पढे़ं- Chomu के रसूखदारों को घर बैठे लगाई जा रही Corona Vaccine, BJP ने बोला हमला