News in Brief

Jaipur : ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला (BD Kalla) ने जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्काॅम के तहत कार्यरत डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेन्चाईजी के कार्यों की विद्युत भवन में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में समीक्षा (Review Meeting) की. 

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॅाम्स दिनेश कुमार, राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता, जयपुर डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक नवीन अरोड़ा, जोधपुर डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिघंवी, अजमेर डिस्काॅम के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी सहित निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व सीईएससी, टाटा पावर व सिक्योर मीटर्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. 

यह भी पढे़ं- Rajasthan में लाखों दिव्यांग जनों को बड़ी राहत, लगाए जाएंगे विशेष Covid टीकाकरण कैंप

बैठक में ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने वर्तमान में कोटा, भरतपुर, बीकानेर व अजमेर में कार्यरत डिस्ट्रीब्यूषन फ्रेन्चाईजी के मामलोें एवं कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों के बारें में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये की इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का
प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये. 

डिस्काॅम अधिकारियों और फ्रेन्चाईजी की संयुक्त कमेटी के माध्यम से फ्रेन्चाईजी के स्तर पर उपभोक्ताओं की षिकायतों के निराकरण के लिए किये जा रहे प्रयास तथा उनके कार्यो की आॅडिट कराने के भी निर्देश प्रदान किये ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके. बैठक में प्रमुख रूप से फ्रेन्चाईजी क्षेत्रों में विजिलेंस कार्यवाही, बिलिंग से संबंधित शिकायतें, डिस्काॅम स्टाफ की नियुक्ति एवं करवाये गये कार्यो की समीक्षा की गई. 

इसके साथ ही वर्तमान एमबीसी माॅडल का स्वतंत्र एजेन्सी द्वारा अध्ययन करवाया जा रहा है.  जयपुर डिस्काॅम द्वारा तैयार किये गये विजिलेंस एप की तरह ही इन स्थानों पर भी विजिलेंस एप बनाकर चैकिंग की कार्यवाही की जाये.

यह भी पढे़ं- Chomu के रसूखदारों को घर बैठे लगाई जा रही Corona Vaccine, BJP ने बोला हमला