News in Brief

शैलेंद्र सिंह भदौरिया/ग्वालियर: ग्वालियर में हुई रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की हत्या का खुलासा हो चुका है. एसआई मेघ सिंह कुशवाह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एसआई के घर से चोरी किया गया टीवी व सोने की अंगूठी बरामद की है.

चार लोग चोरी की नीयत से घर में घुसे थे, जिसके बाद उन्होंने हत्या को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद चारों में से आरोपी फरार चल रहा है. उस के पास एसआई की लाइसेंसी बंदूक भी है.

ये भी पढ़ें-पति की इस हरकत से परेशान पत्नी ने CM से लगाई गुहार, बोली- ‘शिवराज मामा मुझे बचा लो’

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि मेघ सिंह कुशवाहा हत्याकांड के तीन आरोपियों को मोतीझील इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए तीन आरोपी ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ के रहने वाले हैं. एक आरोपी एसआई की श्रीविहार कॉलोनी में ही रहता था, लिहाजा उसे SI मेघसिंह कुशवाहा के घर में अकेले रहने और शराब की लत होने की जानकारी थी.

इसी बदमाश ने अपने 3 साथियों को SI मेघसिंह के घर चोरी की वारदात अंजाम देने के लिए तैयार किया था. 24 मई की रात में जब चारों बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे तो एसआई की नींद खुल गई. जिसके बाद चारों बदमाशों ने एसआई की बेरहमी से हत्या कर दी. फिर घर में तलाशी ली. ये बदमाश घर से TV, सोने की अंगूठी, मोबाइल, लाइसेंसी बंदूक सहित अन्य समान ले गए थे. 

आरोपियों के पास से सारा सामान बरामद लर लिया है, लेकिन लाइसेंसी बंदूक फरार आरोपी के पास होना बताया है. पुलिस आरोपियों से SI की रायफल और फरार चौथे आरोपी के सिलसिले में पूछताछ कर रही है.

Watch LIVE TV-