News in Brief

Jaipur: जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ क्षेत्र के दौरे पर रहे. इस दौरान सांसद राठौड़ विराटनगर पहुंचे और यहां उन्होंने कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) का निरीक्षण कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सांसद कर्नल राठौड़ ने कोरोना मरीजों की चिकित्सीय सुविधा के लिए तीन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर (Oxygen Comcentrator) भी भेंट किए. पत्रकारों से बात करते हुए सांसद राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार कोविड-19 को लेकर गंभीर है और इस महामारी को हराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-रंजीता कोली पर हमले से जुड़ा मामला, राज्यवर्धन राठौड़ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए

राठौड़ ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार के पास मैनेजमेंट की कमी है. इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने (Rajyavardhan Singh Rathore) राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि रंजीता कोली पर जो हमला हुआ है वह कहीं ना कहीं सरकार की विफलता को दर्शाता है कि महिला सुरक्षा में पूरी तरीके से असफल है. महिला सुरक्षा हो या दलितों की सुरक्षा हो, राजस्थान सरकार पूरी तरीके से जीरो साबित हुई है. जब सांसद द्वारा गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करने जा रही थी तो गुंडों द्वारा उन पर हमला किया गया और जब कलेक्टर को इस संबंध में शिकायत के लिए फोन किया गया तो कलेक्टर ने फोन तक नहीं उठाया.

ऐसे में सरकार ने प्रशासन को भी अपने हाथों की कठपुतली बना रखा है. इसके साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से हर बात को लेकर केंद्र पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में राजस्थान का पूरा सहयोग किया है. बात चाहे ऑक्सीजन की दवाइयों की हो या वैक्सीन की हो हर राज्य को उनके हिस्से के हिसाब से भुगतान किया गया है, लेकिन इसके बाद भी राजस्थान सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री केंद्र को कोसने का काम कर रहे हैं. जबकि राजस्थान सरकार धरातल पर क्या कर रहे हैं जनता को भी पता है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan में Covid की डोज बर्बाद होने को लेकर CM Gehlot ने दिया बयान, बोले- झूठी खबर है

(इनपुट-अमित यादव)