News in Brief

विदिशा: विदिशा जिला मुख्यालय की सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में पिछले 2 दिनों से किसानों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है. करीब 2 हफ्ते बंद रहने के बाद सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के साथ-साथ सभी शाखाएं खुली गई है. फसल बेचने के बाद किसान अपनी राशि लेने के लिए बैंकों की ओर दौड़ रहा है. रोजाना बड़ी संख्या में किसानों के आने से यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन हो रहा है. जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है.

ये पत्थर पासबुक पर नहीं, सरकार की आंखों पर रखे हैं; बैंक से पैसा निकालने रात भर जागते रहे किसान

दरअसल शमशाबाद की जिला सहकारी बैंक में कुछ कर्मचारियों को कोरोना हो गया था, इसलिए बैंक पिछले 14 दिनों से बंद था. मंगलवार को जब बैंक खुला तो पैसे निकालने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी.

कोई व्यवस्था नहीं है
वहीं दूसरी ओर इस लाइन में लगे अपनी बारी का इंतजार करते किसानों का कहना है कि बैंक में काउंटर कम है और बाहर इंतजार के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था बैंक के माध्यम से नहीं की गई है. यहां तक कि पीने के लिए पानी भी नहीं है. किसान भी मानते हैं कि यह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है.

रात भर जागना पड़ रहा है
बता दें कि मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में हालात कुछ अलग और चौकाने वाले हैं, यहां पर किसान अपनी बिकी हुई फसल के पैसे निकालने के लिए रात में जागने को मजबूर हैं. किसी किसान के यहां शादी है तो किसी को खेती-बाड़ी का काम है और किसी को साहूकार की उधारी चुकाना है. 

लोगों से नियमों का पालन कराना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, पीट-पीटकर किया जख्मी, Video वायरल

बैंक मैनेजर को बताया जाएगा
इस पूरे मामले में एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा ने कहा कि बैंक के मैनेजर को निर्देशित किया जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें साथ ही साथ यहां आ रहे किसानों की मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखें.

WATCH LIVE TV